नई दिल्ली। इस साल बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म "बाहुबली" से मिली अपार सफलता से तेलुगू अभिनेता प्रभास को रातोंरात एक जबरदस्त स्टार बना दिया। प्रभास अब बॉलीवुड में भी लंबी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। खबरों की माने तो प्रभास अब "धूम सीरीज" के चौथी फिल्म "धूम 4" में नजर आ सकते हैं। दरअसल "बाहुबली" की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान निर्माता-डायरेक्टर आदित्य चोपडा की नजरे प्रभास पर पडी। सूत्रों के अनुसार आदित्य और फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य प्रभास की परफॉर्मेस से काफी इंप्रेस दिखे और "धूम 4" के लिए उनसे संपर्क किया। हालांकि इस बारे में कुछ आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आपको बता दें कि इस फिल्म में रितिक रोशन के भी काम करने की खबरें हैं, लेकिन चर्चा है कि ऋतिक "धूम 4" में केवल एक कैमियो करते नजर आएंगे। वहीं प्रभास इस बार मुख्य विलेन का किरदार निभाएंगे। खबरों के मुताबिक कास्ट फाइनल होने के बाद फिल्म के मेकर्स इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।
हालांकि इससे पहले "धूम 4" में विलेन के लिए अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारों के नाम भी सामने आ रहे थे। फिलहाल प्रभास इन दिनों "बाहुबली" के पॉर्ट-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।
No comments:
Post a Comment