लगभग 700 मेहमानों को मिठाई के डिब्बे भी दिए जा रहे हैं। इसमें चार तरह की मिठाइयां डाली गई हैं। हर शादी में लड्डू को शगुन के रूप में शामिल किया जाता है, लेकिन भज्जी की शादी में लड्डू नहीं बांटा गया। क्लासिक स्वीट्स के मालिक गौरव मलिक ने कहा कि हरभजन के परिवार ने सौ में से चार मिठाइयों का चयन किया है। इनमें काजू केक, अखरोट बर्फी, बादाम लॉज और पिस्ता लॉज शामिल है। उम्दा क्वालिटी की इन मिठाइयों की खासियत है कि इनमें मीठा कम है और यह जल्दी खराब भी नहीं होंगी। सूत्रों के अनुसार मिठाई के डिब्बे को दिल्ली की कंपनी ने तैयार किया है। लाल रंग के डिब्बे पर सुनहरे अक्षरों से गीता और भज्जी के नाम का पहला अक्षर छपा हुआ है। यह कंपनी सलमान खान, अमिताभ बच्चन, प्रसिद्ध उद्योगपति अंबानी परिवार समेत कई हस्तियों के कार्यक्रम में मिठाई के डिब्बे बना चुका है। डिब्बे की कीमत 2700 रुपए बताई जा रही है, जबकि मिठाई 700 से 1800 रुपए प्रति किलो की है।
Thursday, 29 October 2015
भज्जी की हुईं गीता

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment