मिसेज अर्थ-2015 में 20 देशों की सुंदरियों ने प्रतिभाग किया था। सौंदर्य मुकाबले में प्रतिभागियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार, ईवनिंग गाउन और उच्च फैशन मॉडलिंग सरीखे विविध राउंड से गुजरना पड़ा।
प्रियंका ने एक बयान में कहा, "मैं भारत की ओर से पहली मिसेज अर्थ सौंदर्य प्रतियोगिता जीतकर सातवें आसमान पर हूं। मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरे पति अमूल्य ने हर कदम पर मेरा साथ दिया।"
उन्होंने कहा, "मेरा इरादा इस मंच का उपयोग आज की दुनिया के सामने खड़ी पर्यावरण और सामाजिक समस्याओं के बारे में सामाजिक जागरूकता लाने में करने का है।"
No comments:
Post a Comment