Wednesday, 28 October 2015

वीरू को सम्मानित करेगा बीसीसीआई

Image Loadingटीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के बाद दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर सम्मानित करेगा।

सहवाग ने 20 अक्टूबर को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे वीरू ने आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। 

इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर वनडे सीरीज के आखिरी मैच में जहीर खान को भी बीसीसीआई ने सम्मानित किया था। जहीर ने भी इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था।

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच 3 दिसंबर से खेला जाना है।

No comments:

Post a Comment