एंड टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'भाभीजी घर पर हैं' कम समय ही
दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। अंगूरी भाभी, तिवारी जी, विभूती जी
और अनीता भाभी के अलावा एक और किरदार है जिसका अंदाज सबको भा रहा है और वो
है दरोगा जी यानी हप्पू सिंह का। जी। लोग रियल लाइफ में अक्सर पहचान ही नहीं पाते कि मैं ही हप्पू सिंह
का रोल करता हूं। वैसे गेट-अप डिफरेंट है मगर रियल लाइफ की भाषा को मैंने
हप्पू सिंह के रोल में यूज किया है। झांसी के आसपास जो भाषा बोली जाती है,
उसका अंदाज आपको साफ़ मेरे केरेक्टर में दिखाई देगा।
मैं झांसी के राठ कस्बे का हूं। परिवार में सभी टीचिंग के प्रोफेशन
में हैं। हमेशा पढ़ाई-लिखाई का माहौल रहा और एक्टिंग का तो परिवार में किसी
ने दूर दूर तक नहीं सोचा था। मैंने भी बीएससी मैथमैटिक्स से ग्रेजुएशन
किया लेकिन मन में हमेशा एक्टिंग करने की इच्छा थी।
पढ़ाई पूरी कर लखनऊ गया और थिएटर किया और यहीं से तय कर लिया कि
एक्टिंग में ही आगे जाना है। 2005 में मुंबई आ गया। यहां लगभग दो साल काफी
स्ट्रगल की। काफी धक्के खाए और ऑडिशन दिए। सफ़र आसान नहीं था मगर मैंने
हिम्मत नहीं हारी।
मुंबई में दो साल स्ट्रगल के बाद मुझे क्लोर मिंट का एड मिला। यह काफी
पॉपुलर हुआ और इसके बाद मैंने तकरीबन 40 से 50 एड किए। इसके बाद बड़ा
ब्रेक मुझे शो एफ।आई।आर से मिला। शो के डायरेक्टर ने मुझपर भरोसा जताया और
फनी डॉक्टर का रोल दिया।
शो में मेरी एक्टिंग पसंद की जाने लगी और फिर मेरा प्रोडक्शन हाउस से
एग्रीमेंट हो गया। एफ.आई.आर ख़त्म होने के बाद इसी प्रोडक्शन हाउस के
'भाभीजी घर पर हैं' में काम मिला और ऐसे मेरी जर्नी चल रही है।
टेलीविजन करता रहूंगा, इसके अलावा फिल्मों में भी काम करने का मन है।
एक फिल्म भी आ रही है दिल फिर। मैँ चाहता हूं कि मेरी एक्टिंग किसी एक
किरदार तक सीमित न रहे। मैँ किसी एक किरदार को पसंद नहीं करता हूँ। तरह-
तरह की किरदार को करना चाहता हूं। मैं हमेशा अपनी एक्टिंग को लेकर गंभीर
रहता हूं और अभिनय पर पूरा ध्यान देता हूं।
मेरे पिताजी इस बात से पहले नाखुश थे कि मैं एक्टिंग में अपना करियर
बनाना चाहता हूं, वो चाहते थे कि मैं भी घर के बाकी मेंबर्स की तरह टीचिंग
में करियर बनाऊं। लेकिन अब सब ठीक है।
परिवार मेरी सफलता से काफी खुश है। घर जाओ तो राठ के लोग भी बहुत खुश
होते हैं कि मैं एक्टिंग करता हूं। टीवी पर देखकर वो सब बहुत खुश होते हैं।
No comments:
Post a Comment