बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित फिल्म 'बाहुबली' के सीक्वल में नजर
आ सकती है ।दक्षिण भारतीय फिल्म मेकर एस राजामौली अपनी सुपरहिट फिल्म
'बाहुबली' के सीक्वल 'बाहुबली- द कन्क्लूजन' की शूटिंग जल्दी ही शुरू करने
जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि नवंबर में इसकी शूटिंग शुरू होगी। यदि सीक्वल फिल्म
में ज्यादातर कास्ट तो पहले पार्ट वाली ही रहने वाली है। लेकिन एक बड़ी
स्टार की सरप्राइज एंट्री दर्शकों को देखने को मिल सकती है। यह स्टार और
कोई नहीं बॉलीवुड की धकधक-गर्ल माधुरी दीक्षित हैं। माधुरी फिल्म में अनुष्का शेट्टी की बहन का रोल निभाएंगी। जो कि कुंतला
राजवंश की रानी का रोल है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर करन जौहर फिल्म में
बॉलीवुड के कुछ जाने माने चेहरों को शामिल करने के लिए जोर दे रहे हैं,
जिससे हिंदी क्षेत्र में फिल्म को तगड़ा रिस्पान्स मिल सके। चर्चा यह भी है कि माधुरी दीक्षित नहीं तो विद्या बालन को इस रोल के लिए चुना जा सकता है।
No comments:
Post a Comment