नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले श्रीनगर में गोमांस पार्टी को लेकर सुर्खियों में रहे जम्मू-कश्मीर के निर्दलीय विधायक राशिद इंजीनियर पर सोमवार को प्रेस क्लब में कुछ अज्ञात लोगों ने विरोध स्वरूप स्याही फेंक दी। इंजीनियर संवाददाता सम्मेलन में आए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके मुंह पर स्याही फेंक दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्याही फेंकने वाले लोगों को तुरंत काबू कर लिया और उन्हें थाने ले गई। विधायक ने इस घटना के बाद कहा कि यह गांधी का हिन्दुस्तान नहीं। दुनिया देख रही है कि भारत में क्या हो रहा है। उन्होंने स्याही फेंकने वालों को मनोरोगी करार दिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इंजीनियर ने कुछ दिन पूर्व जम्मू-कश्मीर में गोमांस पर प्रतिबंध लगने के बाद श्रीनगर में पार्टी का आयोजन किया था, जिसके बाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने उनकी तीखी आलोचना की थी और उनके साथ हाथापाई भी हुई थी। Monday, 19 October 2015
गोमांस पार्टी वाले कश्मीर के विधायक पर फेंकी गई स्याही
नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले श्रीनगर में गोमांस पार्टी को लेकर सुर्खियों में रहे जम्मू-कश्मीर के निर्दलीय विधायक राशिद इंजीनियर पर सोमवार को प्रेस क्लब में कुछ अज्ञात लोगों ने विरोध स्वरूप स्याही फेंक दी। इंजीनियर संवाददाता सम्मेलन में आए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके मुंह पर स्याही फेंक दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्याही फेंकने वाले लोगों को तुरंत काबू कर लिया और उन्हें थाने ले गई। विधायक ने इस घटना के बाद कहा कि यह गांधी का हिन्दुस्तान नहीं। दुनिया देख रही है कि भारत में क्या हो रहा है। उन्होंने स्याही फेंकने वालों को मनोरोगी करार दिया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इंजीनियर ने कुछ दिन पूर्व जम्मू-कश्मीर में गोमांस पर प्रतिबंध लगने के बाद श्रीनगर में पार्टी का आयोजन किया था, जिसके बाद विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने उनकी तीखी आलोचना की थी और उनके साथ हाथापाई भी हुई थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment