जयपुर। राजस्थान के श्रम एवं नियोजन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी सोमवार को उस समय आश्चर्यचकित रह गए, जब रोजगार कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान सभी 19 अधिकारी गैर हाजिर मिले। सुरेन्द्र सिंह सिंह टी टी ने औचक निरीक्षण के दौरान संवाददाताओं को बताया, ‘मैं यह देखकर आश्चर्यचकित हूँ कि कार्यालय में पदस्थापित सभी 19 अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे।’ औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय के 85 फीसदी अधिकारी कर्मचारी गैरहाजिर मिले।’ मंत्री ने उपस्थिति रजिस्टर में अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेपरवाह कर्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Monday, 19 October 2015
श्रम मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, 85 प्रतिशत कर्मचारी मिले गैरहाजिर
जयपुर। राजस्थान के श्रम एवं नियोजन राज्य मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी सोमवार को उस समय आश्चर्यचकित रह गए, जब रोजगार कार्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान सभी 19 अधिकारी गैर हाजिर मिले। सुरेन्द्र सिंह सिंह टी टी ने औचक निरीक्षण के दौरान संवाददाताओं को बताया, ‘मैं यह देखकर आश्चर्यचकित हूँ कि कार्यालय में पदस्थापित सभी 19 अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे।’ औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय के 85 फीसदी अधिकारी कर्मचारी गैरहाजिर मिले।’ मंत्री ने उपस्थिति रजिस्टर में अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरहाजिरी लगाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेपरवाह कर्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment