
मुंबई। बॉलीवुड सिंगर लाभ जंजुआ का वीरवार को निधन हो गया। सुबह उनका शव मुंबई के गोरेगांव के बंगुर नगर इलाके में स्थित उनके घर पर पाया गया। बंगुर नगर पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, लाभ जंजुआ की मौत दिल का दौ
रा पड़ने कारण मौत हुई है। बता दें कि जंजुआ को भांगड़ा और हिप हॉप सिंगर के रूप में जाना जाता है। पिछले साल आई फिल्म क्वीन में ‘लंदन ठुमकदा’ के गाने को लेकर जंजुआ काफी मशहूर हुए थे। जंजुआ ने बॉलीवुड में ‘ओ यार ढोल बजा के’ (ढोल, 2007), ‘जी करदा’ (सिंह इज किंग, 2008), ‘बारी बरसी’ (बैंड बाजा बरात, 2010) और ‘दिल करे चु चा’ (सिंह इज ब्लिंग, 2015) जैसे गाने गाए।
very sad news....
ReplyDelete