Thursday, 22 October 2015

रहस्यमय परिस्थितियों में एसएसबी इंस्पेक्टर की मौत

रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रहस्यमय परिस्थितियों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने वीरवार को बताया कि इंस्पेक्टर रमेश चंद्र जोशी उत्तराखंड के रहने वाले थे। रेलवे निर्र्माण कंपनियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस समय वह रामबन जिले के संगलधान इलाके में तैनात थे। अधिकारी ने बताया कि जोशी अपने कमरे में बेहोश मिले, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर लाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को जोशी के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment