संगरूर। पंजाब के संगरूर जिले के गांव हसनपुर में एक फौजी ने मंगलवार को अपने घर की छत से फायरिंग कर दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। उसने शराब के नशे में खुद के ही घर की छत से एक घंटे फायरिंग की। बाद में फौजी ने खुद को भी गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
संगरूर के एसपी जसकिरन सिंह ने बताया कि जवान का नाम जगदीप था। वह दो महीने से छुट्टी पर था। गांव वालों के मुताबिक, यह फायरिंग पारिवारिक झगड़े के बाद हुई थी। घायलों को गांव वालों ने ही अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें पटियाला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि फौजी 12 बोर की बंदूक लेकर छत पर चढ़ गया। उसने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को पास आते देख फौजी ने खुद को गोली मार ली। तीन लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी।
No comments:
Post a Comment