Wednesday, 21 October 2015

अमिताभ-जया-अभिषेक को पेंशन देगी यूपी सरकार

फाइल फोटो: अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और जया बच्चन। (लेफ्ट टू राइट)
लखनऊ हमारे देश के रुल और रेगुलेशन कुछ अलग ही होते जा रहे है, एक तो वे लोग है जो पता नहीं कितने ही वर्षों से पैंशन पाने के लिए दर—दर की ठोकरे खा रहे हैं। लेकिन उनको सरकार द्वारा केवल वायदे ही किये जाते है, दूसरी और बालीवुड के फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन व उनकी पत्नी जया बच्चन को यूपी सरकार द्वारा पैंशन देने की चर्चा समाचारों में प्रकाशित हुई है अजीब विडम्बना है करोड़ों अरबो के मालिकों को पैशन देने के लिए ​सरकार खुद आगे आ रही है और दूसरी तरफ वास्तव में उसका हकदार व जरूरतमंद उससे वंचित रह रहा है। यूपी सरकार ने 'यश भारती' और 'पद्मसम्मान' पाने वालों को 50 हजार रुपए हर महीने पेंशन देने का एलान किया है। मंगलवार को कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन को यह सम्मान मिल चुका है। मीडिया में खबरें आने के बाद अमिताभ ने एक बयान जारी कर कहा कि यूपी सरकार अवॉर्ड मनी किसी चैरिटेबल ट्रस्ट को डोनेट कर दें।
क्या कहा अमिताभ ने?
यूपी सरकार के एलान के बाद अमिताभ बच्चन ने एक बयान जारी किया। अमिताभ ने कहा, “मैं यूपी सरकार के फैसले का सम्मान करता हूं। लेकिन मैं यूपी सरकार से अपील करता हूं कि वह पेंशन का पैसा किसी चैरेटिबल ट्रस्ट को दान कर दें। मेरे परिवार के सदस्यों को मिलने वाली पेंशन गरीब और जरूरतमंदों के लिए खर्च की जाए। मैं इस बारे में यूपी के सीएम को भी अलग से लेटर लिखकर यही अपील करूंगा।”
कब हुई थी पुरस्कार की शुरुआत?
यश भारती पुरस्कारों की शुरुआत 1994 में समाजवादी पार्टी की सरकार ने की थी। यह पुरस्कार फिल्म, आर्ट, लिट्रेचर और स्पोर्ट्स में बेहतरीन काम करने वालों को दिया जाता है। अभिषेक बच्चन को साल 2006 में सम्मानित किया गया था।
...लेकिन ये भी देखिए
* फ्रीडम फाइटर्स और उनकी पत्नी को 20,129 रुपए प्रति माह पेंशन देती है यूपी सरकार।
* फ्रीडम फाइटर्स की अनमैरिड और बेरोजगार बेटियों को हर महीने 4770 रुपए।
* अगर किसी फ्रीडम फाइटर की दो पत्नियां हों तो उस हालत में 10,064 रुपए पेंशन मिलती है।
बीसीसीआई से ज्यादा पेंशन
‘बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया’ यानी बीसीसीआई कम से कम 25 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स को 15 हजार रुपए पेंशन देती है। जिन प्लेयर्स ने कम से कम 100 टेस्ट खेले हैं उन्हें 50 हजार रुपए हर महीने की पेंशन दी जाती है।
सीएम अखिलेश यादव ने यह कहा
“कैबिनेट ने यश भारती से सम्मानितों को अब हर महीने 50 हजार रुपए पेंशन देने का फैसला किया है।” यह पूछे जाने पर कि अगर कोई यश भारती सम्मान वापस कर दे तो भी क्या पेंशन मिलेगी, सीएम ने कहा, “ऐसी स्थिति समाजवादियों और सपा सरकार में कभी नहीं आएगी।”

No comments:

Post a Comment