Thursday, 22 October 2015

विराट कोहली ने जड़ा शतक, इंडिया की स्थिति मजबूत

चेन्नई वनडे LIVE : विराट कोहली ने जड़ा वनडे करियर का 23वां शतक
चेन्नई: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज का चौथा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। सीरीज में पहली बार टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 40 ओवर में 230 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (112) और सुरेश रैना (35) क्रीज पर हैं।
  • विराट कोहली ने 21वें ओवर में इस में सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी बनाई। राजकोट वनडे में कोहली ने 77 रन बनाए थे। हालांकि टीम इंडिया वह मैच हार गई थी।
  • 25वें ओवर में विराट और कोहली के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हुई, जबकि टीम का स्कोर 2 विकेट पर 135 रन रहा।
  • 27वें ओवर में टीम इंडिया को 139 रन पर तीसरा झटका लगा, जब अजिंक्य रहाणे 45 के निजी स्कोर पर डेल स्टेन की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे।
  • टीम इंडिया का स्कोर 30वें ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट पर 160 रन रहा, जबकि विराट कोहली 79 रन पर नाबाद रहे।
  • रहाणे के आउट होने के बाद क्रीज पर आए सुरेश रैना ने संभलकर खेलना शुरू किया। रैना इससे पहले के मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। उन्होंने 35वें ओवर तक कोहली के साथ 52 रनों की साझेदारी की।
  • कोहली ने 38वें ओवर में एरान फेंगिसो की गेंद पर छक्का लगाकर वनडे करियर का 23वां और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे शतक बनाया।
  • कोहली ने 40वें ओवर में फेंगिसो की अंतिम दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़कर टीम का स्कोर 3 विकेट पर 230 रन तक पहुंचा दिया।
1 से 20 ओवर : रोहित-शिखर आउट
  • सीरीज में पहली बार टॉस जीतने के बाद धोनी ने पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम इंडिया की ओर से ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से बॉलिंग की कमान डेल स्टेन ने संभाली और पहला ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने महज 2 रन दिए।
  • रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दी और टीम इंडिया ने 4 ओवर में 26 रन जोड़ लिए, लेकिन वे 5वें ओवर में क्रिस मॉरिस की गेंद पर चकमा खा गए और लूज शॉट खेल दिया। उन्हें डु प्लेसिस ने मिडविकेट पर लपका। इस प्रकार भारत का पहला विकेट 28 के स्कोर पर ही गिर गया।
  • रोहित के आउट होने के बाद शिखर धवन ने एक बार फिर निराश किया। उन्हें 8वें ओवर में कागिसो रबाडा की गेंद पर विकेट कीपर डि कॉक ने ग्रेट कैच पकड़कर चलता किया। भारत का दूसरा विकेट 35 के स्कोर पर गिरा।
  • दोनों ओपनर के जल्दी आउट हो जाने के बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला। दोनों ने लगभग रन प्रति बॉल के औसत से खेलते हुए 16 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट पर 86 रन तक पहुंचा दिया।
  • टीम इंडिया ने 19 ओवर में 100 रन पूरे किए, जबकि 20वें की समाप्ति पर स्कोर 2 विकेट पर 104 रन रहा।

No comments:

Post a Comment