Wednesday, 21 October 2015

शीना हत्याकांड मामला: इंद्राणी के जानकार की भूमिका पर जांच एजेंसी की नजर

नई दिल्ली। पूर्व मीडिया दिग्गज इंद्राणी मुखर्जी के एक जानकार की भूमिका वर्ष 2012 के शीना बोरा हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई के निशाने पर आ गई है। यह जानकार इंद्राणी के पति के लिए काम कर चुका है। सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि पूछताछ के दौरान इंद्राणी द्वारा किए गए दावों की पुष्टि के लिए एजेंसी के दल ने हाल ही में इंद्राणी के इस जानकार की तलाश की। यह जानकार कोलकाता का निवासी है और इंद्राणी के पूर्व पति पीटर मुखर्जी का पूर्व कर्मचारी है। सूत्रों ने दावा किया कि इस जानकार का नाम मुंबई पुलिस की जांच में सामने नहीं आया था। केंद्रीय जांच एजेंसी इस नई कड़ी की गहराई से पड़ताल करेगी, क्योंकि इससे इस मामले के बारे में कुछ नए तथ्य और संभावित उद्देश्य भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस नए व्यक्ति की संदिग्ध संलिप्तता से सीबीआई के लिए जांच का एक पूरी तरह से नया कोण सामने आ सकता है। सीबीआई शीना की हत्या के पीछे के संभावित उद्देश्यों को तलाश रही है। इंद्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और चालक श्यामवर राय को अप्रैल 2012 में शीना की हत्या करने और उसके शव को मुंबई के पास रायगढ़ में एक जंगल में ठिकाने लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments:

Post a Comment