दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच
एकदिवसीय सिरीज़ का चौथा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. भारत ने पहली पारी
में सात विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए हैं. अब दक्षिण अफ़्रीका के
सामने 300 रनों का लक्ष्य है.
भारत के स्कोर में सबसे बड़ी भूमिका रही विराट कोहली की जिन्होंने शानदार 138 रन बनाए.भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया. सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा पाँचवें ओवर में ही क्रिस मोरिस की गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए. आठवें ओवर में धवन भी 7 के स्कोर पर चलते बने.
27वें ओवर में वे डेल स्टेन की गेंद का शिकार हुए और 45 के स्कोर पर आउट हो गए. लेकिन कोहली का आक्रामक रुख़ जारी रहा.
उन्होंने 112 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से शतक ठोका. उनका साथ दिया सुरेश रैना ने जिन्होंने 52 गेंदों में अहम 53 रन बनाए. रहाणे के बाद रैना का विकेट भी 45वें ओवर में स्टेन ने ही लिया.
शानदार पारी खेल रहे कोहली अंत तक लड़ते रहे. 49वें ओवर में 138 रन बनाकर वे रबाड़ा की गेंद पर आउट हुए. आखिरी ओवर में धोनी 15 के स्कोर पर स्टेन की गेंद पर कैच थमा बैठे. भारत कुल 300 के स्कोर से एक रन से चूक गया.
दक्षिण अफ्रीका ने पहले कानपुर में पहला मैच 5 रन से जीता था. भारत ने इंदौर में खेले गए दूसरे मैच को 22 रन से जीतकर 1-1 की बराबरी हासिल की.
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने राजकोट में खेला गया तीसरा मैच 18 रन से अपने नाम किया था.
No comments:
Post a Comment