नई दिल्ली. पुलिस को 'ठुल्ला' कहने के खिलाफ दिल्ली के
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब फिल्म अभिनेता आमिर खान के खिलाफ
शिकायत थाने में शिकायत की गई है। अामिर खान के खिलाफ फिल्म 'पीके' में
पुलिसवाले को 'ठुल्ला' कहकर बुलाने पर दिल्ली के अशोक नगर थाने में शिकायत
दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि यह शिकायत एक शॉर्ट फिल्म निर्माता
उल्हास पीआर ने दर्ज कराई है।
आमिर पर दर्ज हो केस
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में उल्हास ने कहा है कि आमिर खान ने अपनी
फिल्म 'पीके' में पुलिसकर्मी को ठुल्ला कहकर बुलाया था। उल्हास का दावा है
कि जब ठुल्ला कहने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ
शिकायत की जा सकती है तो ऐसा करने पर आमिर खान कैसे बचे रह सकते हैं।
उल्हास का दावा है कि देश के लोगों तक केजरीवाल के मुकाबले आमिर की पहुंच
ज्यादा है।
'ठुल्ला' कहने पर केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हुई थी शिकायत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी पुलिस को 'ठुल्ला'
कहने के मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। केजरीवाल के खिलाफ यह शिकायत
दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल ने गोविंदपुरी थाने में दर्ज कराई थी।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान दिल्ली पुलिस को
'ठुल्ला' कहा था। इस पर ऐतराज जताते हुए दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बीएस
बस्सी ने कहा था कि मुख्यमंत्री पुलिस की इज़्ज़त करना सीखें उन्हें अपनी
भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने इस मामले पर सीएम
के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था।
No comments:
Post a Comment