Sunday, 2 August 2015

भारत की इस 'मुन्नी' को है 'बजरंगी भाईजान' का इंतजार!

भारत की इस कराची। फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है, लेकिन इस फिल्म की पात्र की तरह ही कराची में एक ऐसी भातीय लड़की है जो भारत में अपने परिवार के पास लौटने का इंतजार कई सालों से कर रही है। यह लड़की न बोल सकती है और न ही सुन सकती है।
‘एदी फाउंडेशन’ नामक संगठन के फैसल एदी का कहना है कि पंजाब रेंजर्स उसे 13 साल पहले हमारे पास लाई था। समाचार पत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के अनुसार फैसल ने कहा कि सालों से हम उसके परिवार अथवा शहर के बारे पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि वह लौट सके। इस लड़की को पहले लाहौर स्थित ‘एदी सेंटर’ में लाया गया था और बाद में कराची स्थित एक आश्रय गृह में भेज दिया गया। यहां बिलकिस एदी ने इस लड़की का नाम ‘गीता’ रखा और अब इस लड़की के बहुत करीब हो गई हैं।
फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है, लेकिन इस फिल्म की पात्र की तरह ही कराची में एक ऐसी भातीय लड़की है।
अब गीता 23 साल की हो चुकी है। माना जाता है कि बाल अवस्था में वह भटकर पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो गई थीं। अखबार ने कहा कि यह लड़की एदी फाउंडेशन के कर्मचारियों को सिर्फ इतना अवगत करा पाई है कि उसने मोबाइल फोन पर भारत का नक्शा पहचान लिया और रो पड़ी।

No comments:

Post a Comment