बेंगलुरु. यहां
के एक स्कूल में सोमवार को तीन साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया
है। बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस को अब तक आरोपी के
बारे में कोई सुराग तक नहीं मिला है। बच्ची के परिवार वाले और बेंगलुरु की
जनता घटना का विरोध करने के लिए मंगलवार को सड़कों पर उतरी। पुलिस ने
उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्ष में टकराव भी हो गया।
दर्द से कराह रही थी बच्ची
घटना इंदिरानगर के एक स्कूल के कैंपस की है। पुलिस ने बताया, “बच्ची
प्री-नर्सरी की स्टूडेंट है। उसके पेरेंट्स उसे सोमवार दोपहर 12.30 बजे
स्कूल लेने पहुंचे तो वह दर्द से कराह रही थी। पेरेंट्स बच्ची को हॉस्पिटल
लेकर गए। बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर खरोंच के निशान थे।” बच्ची का
मेडिकल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची ने बातचीत के दौरान केवल
‘स्कूल अंकल’ बोला है। मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट फिलहाल पुलिस को नहीं मिल
सकी है।
CCTV मौजूद लेकिन कैप्चर कुछ नहीं
पुलिस ने स्कूल अथॉरिटीज से पूछताछ की है। पूछताछ में स्कूल अथॉरिटीज
ने कहा कि कैंपस में CCTV लगे हैं, लेकिन उनमें यौन शोषण की कोई घटना
कैप्चर नहीं है। बेंगलुरु में किसी बच्ची के यौन शोषण का इस साल यह पहला
मामला है। पिछले साल इस तरह की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद लोकल
एडमिनिस्ट्रेशन ने सभी स्कूलों में CCTV लगाने के ऑर्डर जारी किए थे।
स्कूलों के लिए कड़े नियम भी बनाए गए थे।
No comments:
Post a Comment