Wednesday, 5 August 2015

31 मरे: एक ही जगह डिरेल हुईं दो ट्रेनें, शिर्डी जा रहे एक परिवार के नौ लोगों की भी मौत

होशंगाबाद/भोपाल। मध्य प्रदेश के हरदा के करीब मंगलवार रात एक ही जगह पर 10 मिनट के अंदर दो ट्रेन हादसे हुए। इटारसी-मुंबई रेलवे ट्रैक पर दो ट्रेनें मुंबई-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस और पटना-मुंबई जनता एक्सप्रेस पटरी से उतर गईं। अभी तक 31 मौतों की पुष्टि हुई है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इसे प्राकृतिक आपदा बताया है। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जहां हादसा हुआ है, वहां से 5 किमी दूर तक लोगों के शव मिले हैं। हरदा रेल हादसे में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गांव उमरा में के एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई । बाथरे परिवार के सात लोग और उनके दो रिश्तेदार जनता एक्सप्रेस से शिर्डी दर्शन के लिए जा रहे थे। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें )
रेल हादसे से जुड़ी 5 बड़ी बातें
1. कहां हुआ हादसा?
एमपी के हरदा से 25 किलोमीटर दूर खिरकिया के पास मांदला गांव में काली माचक नदी की पुलिया।
2. क्या हुआ?
- मंगलवार रात 11.30 बजे मुंबई से वाराणसी जा रही कामायनी एक्सप्रेस पुलिया से गुजरी। ट्रैक टूटा। 11 कोच डिरेल हुए। लेकिन 6 कोच को ज्यादा नुकसान हुआ।
- रात 11.50 बजे दूसरे ट्रैक से आई पटना से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस के 9 कोच और इंजन भी उतरे। 4 कोच को ज्यादा नुकसान पहुंचा।
3. क्यों पटरी से उतरे कोच?
ट्रैक पर पानी भरा था। इस वजह से मिट्टी बह गई। ट्रैक कमजोर हो गया और झूलने लगा। हालांकि, डीआरएम के मुताबिक 8 मिनट पहले ही दो ट्रेनें यहीं से गुजरी थीं। दोनों ट्रेनों के ड्राइवरों को कोई खतरा नहीं दिखा।
4. कितनी गईं जानें?
31 लोगों की मौत, 25 घायल।
5. कितनी पहुंची राहत?
पहली रिलीफ ट्रेन देर रात 2 बजकर 20 मिनट पर पहुंची। बाद में कई ट्रेनें भेजी गईं। अब तक 250 लोग बचाए गए।
LIVE UPDATES
> हादसे में मरने वालों की तादाद 31 पहुंची। रेलमंत्री ने संसद में दी हादसे की जानकारी।
..........................................
> यूपीए सरकार में रेल मंत्री रह चुके मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि रेलवे को बारिश, जाड़े या बाढ़ के हालात से निपटने की तैयारी रखनी चाहिए। रेल मंत्रालय ने दूरदर्शिता क्यों नहीं दिखाई?
..........................................
> मरने वालों की तादाद 28 पहुंची। रेल राज्यमंत्री के मुताबिक, हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं।
..........................................
> सभी घायलों को घटनास्थल से हटाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, कोई छूट न जाए, इसलिए मौके पर आखिरी बार किया जा रहा सर्च।
..........................................
>गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके हादसे में मारे गए लोगों के लिए संवेदनाएं जाहिर की।
..........................................
> मरने वालों में 11 महिलाएं, 11 पुरुष और पांच बच्चे। कुल 27 की अभी तक मौत।
..........................................
> रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है। इसके आगे हम सभी बेबस हैं।
..........................................
> रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने कहा, ''कुछ देर पहले भी गुजरी थी ट्रेन। सब कुछ नॉर्मल था। ऐसा लगता है कि अचानक से आई बाढ़ की वजह से ट्रैक डिस्टर्ब हुए और डिरेलमेंट हो गया।''
..........................................
> हादसे में मारे गए लोगों के घरवालों को 2 लाख, जबकि घायलों के लिए 50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान।
..........................................
>कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु के इस्तीफे की मांग की। दिग्विजय ने टि्वटर पर लिखा, ''ये क्या हो रहा है मिस्टर प्रभु, हम तो आपको एक अच्छे मंत्री के रूप में जान रहे थे। क्या मैं आपको याद दिला सकता हूं कि लाल बहादुर शास्त्री ने एक ट्रेन एक्सीडेंट के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।''
..........................................
>इटारसी में रेल यात्रियों के फर्स्ट एड की व्यवस्था। कामायानी एक्सप्रेस रवाना, जनता एक्सप्रेस को डाइवर्टेड रूट से रवाना करने की कोशिश।
..........................................
>रेलमंत्री ने किया मुआवजे का एलान, कमिश्नर (रेलवे सेफ्टी) से हादसे की जांच कराने का आदेश।
..........................................
>पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके हर संभव मदद करने की बात कही।
..........................................
>हादसे के कारण इटारसी रूट की 4 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 22 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
............................................
हेल्पलाइन नंबर: हरदा- 09752460088, वाराणसी- 05422504221 और 9794845312, भोपाल- 0755-4061609, इटारसी-07572241920, बीना-07580222052, मुंबई सीएसटी-022-22694040, मुंबई एलटीटी-022-25280005, ठाणे- 022-25334840, कल्याण- 0251-2311499, पटना-83288 & 06122206967.
(प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया, जानने के लिए यहां क्लिक करें)
रेल मंत्री ने एमपी के सीएम की बात
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने देर रात मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से बात की। दोनों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बातचीत की। प्रभु ने रात 1.45 बजे ट्वीट कर बताया कि हरदा के पास माचक नदी के पुल पर हुई रेल दुर्घटना में मध्य प्रदेश सरकार का सहयोग लिया जा रहा है। (कौन सी ट्रेनों का रूट डायवर्ट हुआ, जानने के लिए यहां क्लिक करें)
पहले भी कई बड़े हादसे
23 मई 2015 : असम के कोकराझार में चंपावती नदी में सिफुंग पैसेंजर के डिब्बे गिरे। करीब 38 लोग घायल।
29 जून 2005 : सिकंदराबाद पैसेंजर के कई डिब्बे आंध्र प्रदेश के नलगोंडा जिले में मूसी नदी में गिरे। 100 लोगों की मौत।
22 जून 2001 : मंगलोर-चेन्नई मेल के चार डिब्बे कडालुंडी नदी में गिरे। 57 यात्रियों की मौत।
14 सितंबर 1997 : बिलासपुर (अब छत्तीसगढ़) के पास अहमदबाद-हावड़ा एक्सप्रेस के कई डिब्बे नदी में गिरे। 81 यात्रियों की मौत।

No comments:

Post a Comment