मुंबई. पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी
के बुक लॉन्चिंग इवेंट के ऑर्गनाइजर सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर सोमवार
को शिवसैनिकों ने स्याही पोती। विवाद बढ़ा तो सीएम देवेंद्र फड़णनवीस ने
शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की। खबर आई कि शिवसेना विरोध वापस
लेगी। लेकिन पार्टी ने अपने सांसद संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस कराई।
राउत ने कुलकर्णी को पाकिस्तान का एजेंट बताया। बता दें कि कसूरी की बुक
'नाइदर अ हॉक नॉर अ डव' की लॉन्चिंग मुंबई में होनी है।
राउत ने क्या कहा?
शिवसेना नेता राउत ने कहा, ''हमारा विरोध बरकरार है। पाकिस्तान के
पूर्व विदेश मंत्री पाकिस्तान के कुछ एजेंटों ने बुक लॉन्चिंग रखी है।
कसूरी का प्रोग्राम देश के शहीदों का अपमान हैं। शिवसेना अपने बयान पर कायम
हैं। हम बुक लॉन्चिंग के विरोध पर कायम हैं। प्रोग्राम कराना सीएम की
मजबूरी है, हमारी नहीं।''
कुलकर्णी ने क्या कहा?
कालिख पोते जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलकर्णी ने कहा, ''हम
डरने वाले नहीं हैं। हम प्रोग्राम करेंगे।'' पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने
कहा, ''मैं यहां होटल में बैठने नहीं आया हूं। दोनों देशों की जनता चाहती
है कि सुलह हो। इस प्रकार से विरोध दुखद है। मेरा मुंबई से नाता रहा है।''
बता दें कि शिवेसना मुंबई में इस बुक लॉन्चिंग इवेंट का विरोध कर रही है।
पिछले हफ्ते शिवसेना के विरोध के कारण पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के दो
प्रोग्राम कैंसल कर दिए गए थे।
सीएम फड़णवीस ने कहा, सिक्युरिटी देंगे
दूसरी ओर, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा है कि कसूरी के
प्रोग्राम के दौरान पूरी सिक्युरिटी दी जाएगी। सीएम ने कहा, “प्रॉपर वीजा
पर भारत आने वाले किसी भी विदेशी डिप्लोमैट को सिक्युरिटी देना सरकार का
काम है। कसूरी के प्रोग्राम को भी पूरी सिक्युरिटी दी जाएगी। लेकिन इसका
मतलब यह नहीं है कि हम प्रोग्राम में उठाए जाने वाले मुद्दों से सहमत हैं।”
शिवसेना ने दी थी धमकी
इसके पहले रविवार को उद्धव ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कसूरी
के बुक लॉन्च इवेंट को रोकने की धमकी दी थी। इसके बाद कुलकर्णी ने इस इवेंट
के लिए महाराष्ट्र सरकार से सिक्युरिटी की मांग की थी। सोमवार की सुबह
उन्होंने सिक्युरिटी का भरोसा मिलने पर महाराष्ट्र के सीएम को शुक्रिया भी
कहा था।
किसने क्या कहा?
* कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने स्याही पोते जाने की घटना की
निंदा की है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे अपने गुंडों को काबू में रखें।
* एनसीपी ने इस घटना के लिए महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार को घेरा है।
* बीजेपी की सायना एनसी ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस प्रकार के बर्ताव की इजाजत नहीं दी जा सकती।
* शिवसेना ने अपने मेंबर्स की इस हरकत का समर्थन किया है।
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, ''यह तो बहुत हल्का रिएक्शन
है।''
कौन हैं सुधींद्र कुलकर्णी?
कुलकर्णी फॉरेन पॉलिसी थिंक टैंक ऑब्जर्वर एंड रिसर्च फाउन्डेशन के
चेयरमैन हैं। उन्हीं के ऑर्गनाइजेशन की तरफ से कसूरी की बुक की लॉन्चिंग
होनी है। कुलकर्णी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बीजेपी के
सीनियर लीडर लालकृष्ण आडवाणी के स्पीच राइटर रहे हैं। आईआईटी ग्रैजुएट
कुलकर्णी ने 13 साल बीजेपी में रहने के बाद 2009 में पार्टी का साथ छोड़
दिया था।
क्यों हो रहा है विरोध?
कुछ दिन पहले शिवसेना के विरोध के बाद पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली
का मुंबई और पुणे में मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह की याद में होने वाला
कॉन्सर्ट कैंसल हो गया था। इसे लेकर देश में राजनीति गरमाई हुई है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें दिल्ली और यूपी के सीएम अखिलेश यादव
ने लखनऊ में कार्यक्रम करने का इनविटेशन दिया है। ममता बनर्जी ने भी
उन्हें कोलकाता में कार्यक्रम करने के लिए इनवाइट किया है। बताया जा रहा है
कि गुलाम अली और पूर्व पाक मंत्री कसूरी का विरोध करके शिवसेना
जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ लड़ते हुए शहीद होने वाले भारतीय सैनिकों
को श्रद्धांजलि देना चाहती है।
No comments:
Post a Comment