मुंबई। महाराष्टÑ के मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स यानी बीकेसी एरिया के एक मैदान में बुधवार दोपहर को भारतीय वायुसेना के एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जाता है कि इस हेलिकॉप्टर में सेना के छह अधिकारी मौजूद थे। ये सभी सुरक्षित हैं। हेलिकॉप्टर मुंबई एयरबेस की तरफ जा रहा था। हेलिकॉप्टर की एक खुले मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इलाके में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई। बताया जाता है कि हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के इस इलाके में कई बड़ी कंपनियों के आॅफिस हैं। यह इलाका रिहायशी भी है। यहां से एयरपोर्ट करीब सात किलोमीटर दूर है। एयरफोर्स के इंजीनियर एमएमआरडीए के उस मैदान में चॉपर की जांच के लिए पहुंच गए, जहां इमरजेंसी लैंडिंग हुई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस चॉपर ने सांताक्रूज एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके बाद दोपहर करीब 2.35 बजे इसमें तकनीकी खराबी आ गई और इसे मैदान में उतारना पड़ा।
No comments:
Post a Comment