Monday, 19 October 2015

सुरक्षा कारणों से कश्मीर में रेल सेवाओं पर रोेक


श्रीनगर। कश्मीर घाटी में अलगाववादियों के बंद के आह्वान के बाद सुरक्षा कारणों से रेल सेवाएं रोक दी गई हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से उत्तरी कश्मीर में श्रीनगर-बड़गाम-बारामूला के बीच और दक्षिणी कश्मीर में श्रीनगर से काजीगुंड तथा जम्मू में बनिहाल में रेल सेवाएं रोक दी गई हैं। अलगाववादियों ने उधमपुर में एक ट्रक पर हुए बम हमले के विरोध में यह हड़ताल बुलाई है। इस हमले में घायल हुए ट्रक चालक जहीर भट अस्तपाल में मौत हो गई। घाटी में पिछले कुछ दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों के कारण रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

No comments:

Post a Comment