पुणे. शहर के कात्रज इलाके में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे एक
शख्स ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका सिर
धड़ से अलग कर, उसे बाल से पकड़ कर 15 मिनट तक कात्रज के भीड़भाड़ वाले इलाके
में घूमता रहा। पड़ोसियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को
गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक हत्या करने वाले को पत्नी के कैरेक्टर
पर शक था, इसलिए उसने पत्नी की जान ले ली। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह
कबूल कर लिया है।
सिर काट कर सड़कों पर घूम रहा था आरोपी
पुलिस सब इंस्पेक्टर एम बी चव्हाण के मुताबिक, चौकीदार का काम करने
वाले रामू चव्हाण (60) का पत्नी सोनूबाई (55) से घरेलू विवाद चल रहा था।
दोनों भारतीय विद्यापीठ इलाके में बनी ओशियन सोसाइटी के सर्वेंट क्वार्टर
में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह रामू घर पहुंचा तो उसकी सोनूबाई से फिर एक
बार कहासुनी हो गई। दोनों के बीच बहस इस कदर बढ़ी कि रामू ने कुल्हाड़ी से
पत्नी पर हमला बोल दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। उसका मन इससे भी
नहीं माना तो वह पत्नी का सिर लेकर सड़क पर आ गया और जोर-जोर से चिल्लाकर
पत्नी की हत्या की कहानी लोगों से बताई।
जांच में जुटी पुलिस
यह नजारा देखकर पड़ोस के लोग घबरा गए और इस बारे में पुलिस को फोन से
इन्फाॅर्म किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पर पहुंचकर रामू को गिरफ्तार कर
लिया। उसे कात्रज पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
No comments:
Post a Comment