मुंबई. मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 9वां सीजन रविवार
से शुरू हो गया। पिछले पांच सीजन से लगातार इस शो को होस्ट कर रहे
सुपरस्टार सलमान खान ने फिर वापसी की। इस बार शो की थीम है 'डबल ट्रबल'।
यानी कंटेस्टेंट्स को इस बार दोगुनी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इस
बार इस शो में कोई पॉलिटिशयन या स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी नहीं है।
हर बार की तरह इस बार भी शो के प्रीमियर में सलमान खान की ग्रैंड एंट्री हुई। वे करीब-करीब बाल्ड लुक में नजर आए, जो कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए रखा है। सलमान ने 'बिग बॉस' के थीम सॉन्ग के अलावा 'फोटो कॉपी और 'हैंग ओवर' सॉन्ग्स पर डांस करते हुए एंट्री ली। इसके बाद कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई, लेकिन खास अंदाज में। 'बिग बॉस' के घर में कंटेस्टेंट्स को इस बार दो-दो की जोड़ियों में भेजा गया। पहली जोड़ी 'एक वीर की अरदास...वीरा' फेम दिगंगना सूर्यवंशी और 'सपने सुहाने लड़कपन के' में लीड रोल निभा चुकीं रूपल त्यागी की बनाई गई। इसी तरह 'बिग बॉस' के घर में 6 अौर जोड़ियां भी बनीं। डालते हैं बाकी जोड़ियों पर एक नजर :
कास्टिंग काउच में फंस चुके अमन संग बनी किश्वर की जोड़ी
'बिग बॉस' के घर में दूसरी जोड़ी बनी टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और
एक्टर अमन वर्मा की। गौरतलब है कि किश्वर टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी'
से पॉपुलर हुई हैं, जबकि 'संघर्ष', 'बाबुल' और 'देश द्रोही' जैसी फिल्मों
में काम कर चुके अमन वर्मा पर 2005 में कास्टिंग काउच का आरोप लग चुका है।
दिलचस्प बात यह है कि किश्वर के रियल लाइफ पार्टनर सुयश राय भी 'बिग बॉस'
के कंटेस्टेंट बने हैं। उन्हें 'धूम', 'गरम मसाला', 'थैंक यू' और
'शागिर्द' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन का
जोड़ीदार बनाया गया।
प्रेम चोपड़ा के दामाद के साथ घर में दाखिल हुईं युविका
'ओम शांति ओम', 'समर 2007' और 'तो बात पक्की' जैसी फिल्मों में नजर आ
चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी की जोड़ी एक्टर और सिंगर विकास भल्ला
के साथ बनी। बता दें कि विकास बॉलीवुड के वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा के दामाद
हैं। विकास ने प्रेम की बेटी पुनीता से शादी की है।
इस रियल लाइफ जोड़ी को भी चुनना पड़े अलग पार्टनर
2012 में मिस इंडिया इंटरनेशनल रह चुकीं रोशेल मारिया राव की जोड़ी
'एमटीवी रोडीजX2' के विनर प्रिंस नरूला के साथ बनाई गई। जबकि उनके रियल
ब्वॉयफ्रेंड कीथ को इसी साल कुणाल खेमू स्टारर फिल्म 'भाग जॉनी' से बॉलीवुड
में एंट्री ले चुकीं मंदाना कारिमी के साथ घर में भेजा गया। कीथ ने
'सिक्सटीन' और 'कैलेंडर गर्ल्स' जैसी फिल्मों में काम किया है।
अरविंद वेगड़ा के साथ बनी अंकित गेरा की जोड़ी
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम टीवी एक्टर अंकित गेरा को सिंगर अरविंद
वेगड़ा का जोड़ीदार बनाकर 'बिग बॉस' के घर में भेजा गया। बता दें कि अंकित
पहले सेलेब्रिटी हैं, जो 'बिग बॉस 9' के लिए राजी हुए थे। वे अपनी पर्सनल
लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। जहां तक अरविंद की बात है तो उन्हें
खासकर गुजराती सिंगर के रूप में जाना जाता है।
No comments:
Post a Comment