नई दिल्ली. मारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Alto 800 का डीजल वर्जन लेकर आ रही है। मारुति, अल्टो में कुछ बदलाव भी कर
रही है, ताकि इसे पहले से बेहतर बनाया जा सके। कंपनी इसके इंजन में बदलाव
कर रही है, इसके बाद यह कार ज्यादा ताकतवर हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक Alto 800 को इस साल दिसंबर लॉन्च किए जाने की योजना है। उम्मीद
जताई जा रही अल्टो के डीजल वर्जन का माइलेज सबसे बेहतर होगा। मनी भास्कर
आपको बता रहा है नई अल्टो के फीचर्स के बारे में...
लगाया जाएगा 793cc इंजन
नए मॉडल में 793cc का डीजल इंजन लगाया जाएगा, जिसे सुजुकी ने तैयार
किया है। कंपनी ने इसी इंजन को Celerio के डीजल वर्जन में भी लगाया है।
Celerio के डीजल वेरिएंट में लगा इंजन 47 बीएचपी की ताकत और 125Nm का टॉर्क
देता है।
सेलेरियो से ज्यादा माइलेज देगी अल्टो
Alto 800 डीजल माइलेज के मामले में Celerio से बेहतर होगी, क्योंकि
वजन के हिसाब दोनों के मॉडल्स में अंतर है। Alto 800 का वजन Celerio से कम
है। कंपनी का दावा किया है Alto 800 डीजल, Celerio डीजल के माइलेज को पीछे
छोड़ देगी। इस तरह संभव है कि नई डीजल अल्टो भारत की सबसे ज्यादा माइलेज
देने वाली कार बन जाएगी। अभी Celerio डीजल का ARAI माइलेज 27.62 किलोमीटर
प्रति लीटर का है।
No comments:
Post a Comment