Monday, 3 August 2015

सबसे सस्ते वाटरप्रूफ फोन से लेकर पिछले हफ्ते लॉन्च हुए ये 18 स्मार्टफोन्स

गैजेट डेस्क। पिछले हफ्ते लो बजट से मिड रेंज स्मार्टफोन्स तक कई हैंडसेट्स मार्केट में लॉन्च किए गए। सैमसंग, मोटोरोला, LG, वनप्लस, ZTE और इंटेक्स जैसी कई कंपनियों ने अपने फोन को मार्केट में उतारा है। ये स्टाइलिश लुक के साथ हाईटेक फीचर्स भी देते हैं

1. Moto G (3rd Gen) फोन
कीमत- 11,999 रुपए
मोटो G (3rd Gen) के फीचर्स-
मोटो G 3rd जनरेशन में हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं। ये स्मार्टफोन 5 इंच HD (1,280 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले स्क्रीन के साथ आएगा। इसमें क्वाल-कोड स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मौजूद रहेगा। इस फोन में 4G (LTE) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जो कंपनी के मुताबिक रियल 4G स्पीड देगा। साथ ही, इसमें लॉन्ग इंस्टैंट बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन की मेमोरी के बढ़ाने के लिए SD कार्ड स्लॉट भी रहेगा।
कंपनी ने मोटो G 3rd जनरेशन के कैमरा को खास बनाया है। इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा CCT फ्लैश के साथ आएगा। शानदार सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल दिया है। मोटो G 3rd जनरेशन एंड्रॉइड के लेटेस्ट वर्जन 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।

No comments:

Post a Comment