नई दिल्ली/नोएडा. यूपी के दादरी में गोमांस खाने की अफवाह के
बाद मारे गए अखलाक के मर्डर की रिपोर्ट बुधवार को पीएमओ पहुंची। मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, होम मिनिस्ट्री ने यह रिपोर्ट तैयार की है। इसमें
यूपी सरकार की रिपोर्ट का भी जिक्र है। उधर, न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले
से खबर है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दादरी की घटना के बारे में कहा,
"देश के संस्कार खत्म होने नहीं दे सकते।"
साध्वी प्राची को अखलाक के गांव जाने से रोका
इधर, अखलाक के गांव जाने की कोशिश कर रहीं विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी)
नेता साध्वी प्राची को हिरासत में ले लिया गया। धारा 144 और पुलिस के मना
करने के बाद भी वह बुधवार को अखलाक के बिसहड़ा गांव जा रही थीं। हालांकि,
पुलिस ने उन्हें कुछ देर बाद गांव से दूर छोड़ दिया। इस दौरान साध्वी ने
कहा,''अगर हैदराबाद से ओवैसी आ सकते हैं, राहुल गांधी आ सकते हैं, तो मैं
क्यों नहीं? यह सब आजम खान करवा रहे हैं। आजम ने देश की इमेज खराब करने के
लिए 1 करोड़ रुपए लिए हैं।'' (डिटेल खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)।
केजरीवाल के मैसेज में क्या है?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दादरी मामले पर एक रेडियो
मैसेज जारी किया है। केजरीवाल ने दादरी को लेकर जारी किए अपने रेडियो मैसेज
में कुछ नेताओं पर 'जहरीली राजनीति' करने का आरोप लगाया है। उन्होंने
लोगों से इन चंद 'जहरीले नेताओं' की बातें न मानने की अपील की। (यह भी पढ़ेंः ISIS-अल कायदा के इंडियन फाइटर्स ने दी बदले की धमकी: रिपोर्ट)
केजरीवाल का रेडियो मैसेज- आम आदमी ही देश को बचा सकता है
नमस्कार,
मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं।
अभी दादरी में कुछ लोगों ने एक मुसलमान को मार डाला। उसकी हत्या के
आरोप में पुलिस ने उसी गांव के कई हिंदू परिवारों के बच्चों को अरेस्ट किया
है। इससे किसका फायदा हुआ, न हिंदुओं का फायदा हुआ, न मुसलमानों का। फायदा
हुआ तो सिर्फ कुछ नेताओं का, कुछ पार्टियों का।
इस गांव में 70 साल से हिंदू-मुसलमान एक साथ रह रहे थे, प्यार और
मोहब्बत के साथ। कभी बच्चों तक में झगड़ा नहीं हुआ और अचानक एक रात में सब
कुछ खत्म हो गया। 70 साल का विश्वास टूट गया। ये नेता तो अपने-अपने घर चले
जाएंगे अगले चुनाव की तैयारी करने, लेकिन कई हिंदू और मुसलमानों के परिवार
हमेशा-हमेशा के लिए बर्बाद हो गए और अब तो इन नेताओं के लिए दंगे कराने के
तरीके भी पुराने होते जा रहे हैं। गाय कटवा दो तो हिंदू भड़क जाते हैं,
सूअर कटवा दो तो मुसलमान भड़क जाते हैं। कितना आसान हो गया है इनके लिए
दंगे कराना, नहीं, कैसे रुकेगा यह सब। एक ही तरीका है। अगर हम सब हिंदू और
मुसलमान इन चंद जहरीले नेताओं की बातें मानना बंद कर दें तो इनकी गंदी
राजनीति खत्म हो सकती है और हम इनकी बातें मानते रहेंगे तो न हिंदू बचेंगे,
न मुसलमान बचेंगे और न देश बचेगा। इस देश को केवल एक ही आदमी बचा सकता है
आम आदमी। चाबी आपके हाथ में है। प्लीज, इस देश को बचा लीजिए। मीडिया से भी
अपील है कि इन चंद नेताओं के जहरीले बयान दिखाना बंद कीजिए।
जयहिंद।
एयरफोर्स कॉलोनी शिफ्ट हुई अखलाक की फैमिली
उधर, अखलाक की फैमिली ने बिसहड़ा गांव छोड़ दिया है। पूरा
परिवार दिल्ली के सुब्रतो पार्क में एयरफोर्स कम्पाउंड में शिफ्ट हो गया
है। अखलाक का बड़ा बेटा सरताज एयरफोर्स में तैनात है। बता दें कि एयरफोर्स
चीफ मार्शल अरूप राहा ने इस घटना को दुखद बताया था। उन्होंने कहा था कि
अखलाक की फैमिली चाहे तो एयरफोर्स कॉलोनी में शिफ्ट कर सकती है
No comments:
Post a Comment