Saturday, 17 October 2015

दिल्ली में दो बच्चियों से गैंगरेप: केजरीवाल ने पूछा-क्या कर रहे हैं PM और उनके LG?

नई दिल्ली. देश की राजधानी में ढाई साल और पांच साल की दो बच्चियों से हुए गैंगरेप के बाद राजनीति शुरू हो गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दोनों घटनाओं को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और एलजी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट करके कहा, ''नाबालिगों के साथ बार-बार हो रही रेप की घटनाएं शर्मनाक और चिंताजनक हैं। दिल्ली पुलिस सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम हो गई है। पीएम और उनके एलजी क्या कर रहे हैं?''
'हमें दिल्ली पुलिस दो'
केजरीवाल ने यह भी कहा, ''हमें दिल्ली पुलिस दो, हम ठीक करके दिखा देंगे। मोदी जी दिल्ली पुलिस को लिए बैठे हैं, कुछ नहीं करते हैं। मैं पीएम से मांग करता हूं कि वे कुछ टाइम निकालें, एलजी से मिलें और दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने का कोई रास्ता निकालें।'' केजरीवाल ने रेप विक्टिम्स के घरवालों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम ने कहा, ''दोनों बच्चियां खतरे से बाहर हैं। हालांकि, अगर मिलजुल कर इन घटनाओं से निपटने का रास्ता नहीं खोजेंगे तो बहुत ज्यादा दिक्कत होगी।'' बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार काफी वक्त से यह मांग करती रही है कि दिल्ली पुलिस उसके अंडर में होनी चाहिए। दिल्ली पुलिस फिलहाल होम मिनिस्ट्री को रिपोर्ट करती है।
क्या है मामला?

>गैंगरेप का पहला मामला दिल्ली के नांगलोई इलाके का है। यहां शुक्रवार को ढाई साल की एक बच्ची का कथित तौर पर दो लोगों ने रेप किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची को उसके घरवाले रामलीला देखने के लिए साथ ले गए थे। वहां अचानक से लाइट चली गई। मौके का फायदा उठाकर आरोपी उसे अगवा कर ले गए और उसका रेप किया। पड़ोसियों को बच्ची एक पार्क में बेहोश पड़ी मिली। बच्ची के शरीर से खून बह रहा था। उसके प्राइवेट पार्ट्स में गहरी चोटें आई थीं। खून रोकने के लिए बच्ची की सर्जरी करनी पड़ी। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
>दूसरा मामला भी शुक्रवार का है। आनंद विहार इलाके में पांच साल की बच्ची से तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची घर पर अकेली थी जब उसका पड़ोसी उसे अपने घर ले गया। उसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका रेप किया। पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पड़ोसी के मुताबिक, बच्ची चिल्ला रही थी और उसके कपड़े खून से सने हुए थे। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पॉलिटिकल रिएक्शंस
>दिल्ली का कोई भी छोटा-मोटा मामला हो, उस पर आरोपोंं की राजनीति करना केजरीवाल का काम हो गया है। लोगों ने उन्हें मैंनडेट दिया है, उन्हें सबको साथ लेकर काम करना होगा। – श्याम जाजू (बीजेपी)
>दिल्ली में बच्ची से बलात्कार बीजेपी के लिये छोटी-मोटी घटना है। दिल्ली बीजेपी प्रभारी श्याम जाजू जी कुछ तो शर्म कीजिए। -आशुतोष, आप प्रवक्ता

No comments:

Post a Comment