Thursday, 22 October 2015

अब चेन्नईवासियों के मोबाइल कवर पर भी धोनी

चेन्नई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के चौथे मुकाबले में आज महेंद्र सिंह धोनी के लिए दर्शकों
में जबरदस्त दीवानगी देखी गई। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी के लिए चेन्नई एक तरह का होमग्राउंड ही कह सकते हैं।
मैच के दौरान उनकी कई फीमेल फैंस के मोबाइल कवर पर धोनी की फोटो नजर आईं तो एक मोहतरमां ऐसी थीं जिन्होंने माही नाम का टैटू ही अपने हाथ पर गुदा रखा था। यहीं नहीं जब तीसरे विकेट के तौर पर रहाणे आउट हुए तो चेन्नई के दर्शकों को लगा कि अब उनके कप्तान धोनी उतरेंगे और वो धोनी धोनी के नाम से चीयर करने लगे, लेकिन जब धोनी की जगह रैना उतरे तो दर्शक मायूस हुए।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के चौथे मुकाबले में आज महेंद्र सिंह धोनी के लिए दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी देखी गई।
बता दें कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जा रही पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के चौथे मुकाबले में एम. चिदम्बरम स्टेडियम मेंटीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 50 ओवर में 299 रन बनाए। कोहली ने 138 रन बनाकर फार्म में वापसी की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ठीक नही रही। 50 रन के भीतर दोनों सलामी बल्लेबाजों को विकेट गंवाने के बाद कोहली और अजिंक्य रहाणे ने संभाला। जवाबी पारी में साउथ अफ्रीका की शुरु अच्छी नहीं रही, उसके तीन विकेट 79 रन के स्कोर पर ही गिर गए।

No comments:

Post a Comment