Saturday, 17 October 2015

बिलावल ने चीन में उठाया कश्मीर का मुद्दा तो वहां मौजूद येचुरी ने लगाई फटकार

नई दिल्ली. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने जब चीन में कश्मीर का मुद्दा उठाया तो उन्हें लेफ्ट पार्टी सीपीएम के चीफ सीताराम येचुरी ने जमकर फटकारा। येचुरी ने बिलावल को हिदायत देते हुए कहा कि कश्मीर जैसे मसलों को इंटरनेशनल फोरम पर उठाने से परहेज करें। बता दें कि येचुरी बीजिंग में एशियन पॉलिटिकल पार्टिज की स्पेशल कॉन्फ्रेंस में गए हैं। इस फोरम में बीजेपी और कांग्रेस की ओर से भी एक डेलिगेशन गया है। यह कॉन्फ्रेंस कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की ओर से बुलाई गई है।
बिलावल ने कश्मीर को लेकर क्या कहा?

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, गुरुवार रात चीन में हुई इस कॉन्फ्रेंस में बिलावल ने कहा कि 'हमारे कश्मीर' (यानी पीओके-पाकिस्तान ऑक्यूपाइड क्श्मीर) को डेवलप करने में चीन ने बड़ा रोल प्ले किया।
येचुरी ने क्या दिया जवाब?
> जवाब में येचुरी ने मंच से ही बिलावल को फटकारा। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तानी डेलिगेशन (इसकी अगुआई बिलावल भुट्टो कर रहे हैं) कश्मीर जैसे विवादित मुद्दे काे इस मंच पर उठा रहे हैं। कश्मीर, पाकिस्तान और भारत के बीच एक बाइलेट्रल इश्यू है। दुनिया ने भी इस बात को माना है। यही ठीक होगा कि यह मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच छोड़ दिया जाए। अगर आप कश्मीर के मुद्दे को इंटरनेशनल फोरम पर उठाते हैं तो इसे सुलझाने में कोई मदद नहीं मिलेगी बल्कि यह और उलझेगा।’’ बीजिंग से अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान सीताराम ने बिलावल को दिए जवाब की पुष्टि भी की।

कश्मीर को लेकर भड़काऊ बयान देते रहे हैं बिलावल

> बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल कश्मीर को लेकर पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। कुछ महीने पहले पाकिस्तान के मुल्तान में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी भारत से पूरा कश्मीर हासिल कर लेगी।
> बिलावल ने कहा था, ''मैं कश्मीर वापस लूंगा, पूरा का पूरा और मैं इसका एक इंच भी नहीं छोड़ूंगा क्योंकि बाकी सूबों की तरह यह भी पाकिस्तान का है।'' इस बयान पर भारतीय नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

No comments:

Post a Comment