अंकारा। तुर्की की राजधानी अंकारा में शनिवार को दो बड़े
ब्लास्ट हुए। इसमें 30 लोगों की मौत हुई है और करीब 126 लोग जख्मी हुए हैं।
होम मिनिस्ट्री ने इसकी पुष्टि की। धमाके के ऐन वक्त का वीडियो भी सामने
आया है।
लोकल मीडिया के मुताबिक, ब्लास्ट अंकारा सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास
हुए। धमाके रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट पर हुए। यह तुर्की के बेहद बिजी
इलाकों में से एक है। यहां से रोजाना 181 ट्रेनें गुजरती हैं। हुर्रियत
न्यूजपेपर के मुताबिक, दोनों ही हमले सुसाइड बॉम्बर्स ने किए।
बताया जा रहा है कि जिस जगह ब्लास्ट हुआ, वहां पीपुल्स डेमोक्रेटिक
पार्टी के सपोर्टर्स पीस मार्च निकालने के लिए जुटे थे। ये मार्च लेबर
यूनियन की ओर से बुलाया गया था। इसका मकसद कुर्दिश आतंकियों और सेना के बीच
चल रहे संघर्ष के खिलाफ प्रदर्शन करना था। इसमें कई एनजीओ भी पहुंचे थे।
अब तक किसी भी संगठन ने ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इस घटना के बाद ऑर्गेनाइजर्स ने मीटिंग बुलाकर मार्च में शामिल होने
आए लोगों को अपने शहर लौट जाने के लिए कहा। साथ ही, जख्मी लोगों को लिए
अंकारा हॉस्पिटल में लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की है।
सुरुच में भी हुए थे ऐसे धमाके
इससे पहले जुलाई में सुरुच के सेंट्रल सेंटर में भी ऐसे ही धमाकों को अंजाम दिया गया था। इसमें 30 लोगों ने जान गंवाई थी और 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। सीरियन बॉर्डर के पास के कस्बे में हुआ ये आतंकी हमला था। बता दें, कुर्द और तुर्की सेना के बीच पिछले कई दशकों से संघर्ष चल रहा है। कुर्द अपने लिए स्वतंत्र राज्य की मांग कर रहा है। इसी साल जुलाई में तुर्की ने सीरिया और इराक में आईएस और पीकेके के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए हैं। पीकेके को तुर्की, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने आतंकी संगठन घोषित कर रखा है।

No comments:
Post a Comment