मुंबई. हिट एंड रन केस में बॉलीवुड स्टार सलमान खान की पांच साल की सज़ा को सस्पेंड कर दिया गया है। शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया।
हाईकोर्ट में शुक्रवार की सुनवाई के दौरान सलमान खान बांद्रा स्थित
गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में मौजूद रहे। इस दौरान राजनीति और
बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां उनसे आकर मिलीं। बॉलीवुड स्टार से शुक्रवार
को उनके घर जाकर मुलाकात करने वालों में शामिल बीजेपी समर्थक और
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले उद्यमी जफर सरेशवाला ने
एक विवादित बयान दिया है। एक टीवी चैनल से बातचीत में जफर सरेशवाला ने कहा
कि मुस्लिम होने के कारण सलमान इतने परेशान हो रहे हैं।
सलमान खान से शुक्रवार को मिलने वालों में बॉलीवुड से अजय देवगन,
इमरान हाशमी, गोविंदा, अनुपम खेर, अनु मलिक और अब्बास-मस्तान शामिल थे। अजय
देवगन तो हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी सलमान खान के साथ रहे। करिश्मा कपूर
और उनकी बहन करीना कपूर ने गुरुवार रात को ही सलमान से मुलाकात की।
इस केस में अब 15 जून को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले
बुधवार को मुंबई की एक अदालत ने सलमान खान को 2002 के हिट एंड रन केस में 5
साल जेल की सज़ा सुनाई थी। उसी दिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान को दो दिनों
की अंतरिम जमानत दी थी।
No comments:
Post a Comment