Friday, 22 May 2015

पीएम पर गजरे बब्बर, कहा प्रधानमंत्री की जगह 'परिधान मंत्री' बन गए हैं नरेंद्र मोदी

पटना। जहां भाजपा मोदी सरकार के 1 साल को कामियाब बताने में जी-जान से जुटी है तो वहीं विपक्षी दल इसकी खामियों को उजागर कर उनपर हमले कर रहे हैं। ताजा हमला कांग्रेस नेता और अभिनेता राज बब्बर की ओर से हुआ है। राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को निशाना बनाते हुए राहुल गांधी के नारे 'सूट, बूट की सरकार' में 'लूट' शब्द जोड़ दिया है। उन्होंने मोदी को सूट-बूट और लूट की सरकार करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार देशवासियों को ठग रही है। raj babbar पटना में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार 'सूट, बूट और लूट की सरकार' बन गई है। उन्होंने कहा कि 1 साल बाद भी समाज का हर तबका युवा, बेराजगार, किसान या छोटे व्यवसायी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment