Saturday, 9 May 2015

किसी को नाराज नहीं करना चाहती महिला कांग्रेस अध्यक्ष, ज्यादातर को लिया टीम में

जयपुर। महिला कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला रावत ने यह कार्यकारिणी शुक्रवार रात करीब 9 बजे घोषित की। इस कार्यकारिणी में 133 महिलाओं को शामिल किया गया है। लंबी-चौड़ी कार्यकारिणी के पीछे उद्देश्य स्पष्ट है कि वे भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की तरह किसी को नाराज नहीं करना चाहतीं।

जंबो कार्यकारिणी 12 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 48 सचिव, 2 प्रवक्ता और 7 कार्यकारिणी सदस्य बनाए हैं। इसके अलावा 23 महिलाओं का एक एनजीओ सेल बनाया है, जिसमें रितु धवन को कन्वीनर बनाया गया है। साथ ही 7 सदस्य स्थाई आमंत्रित सदस्य और 19 को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। रावत का कहना है कि नई कार्यकारिणी के प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव की एक-एक टीम बनाकर प्रत्येक जिले में भेजा जाएगा। यही टीम जिलों में महिला कांग्रेस के कामकाज की समीक्षा करेंगे। उसके साथ ही जिलों के अध्यक्षों की नई टीम गठित की जा सकेगी।

8 जिलों में भी नए अध्यक्ष बनाए

महिला कांग्रेस के आठ जिले ऐसे थे, जिनमें पिछले कुछ समय से जिलाध्यक्ष नहीं थीं। इनमें भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति रावत ने की है। इनमें अलवर ग्रामीण में अनीता चौधरी, डूंगरपुर में अंशु माला पांचाल, झुंझुनूं में विमला बेनीवाल, बाड़मेर में डॉ. मृदुरेखा चौधरी, जयपुर शहर में शीला सैनी, जयपुर ग्रामीण-अ में सोमवती मीणा व जयपुर ग्रामीण-ब में बिमला जाजोरिया तथा करौली में सुशीला मीणा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

सुमित्र जैन, चंद्रश्वरी दाधीच, शोभा सिंह, डॉ. लक्ष्मी चौहान, नीलोफर खान, मनिंदर कौर नंदा, शबनम गोदारा, शर्मिला पंचारिया, डाॅ. पुष्पा खंडेलवाल, केशर शिकोह और सुनीता भाटी।

ये महासचिव

राजकुमारी कंडेर, भूपेंद्र कौर तूरना, मंजू शर्मा, इंदिरा मीणा, प्रेम लता जैन, सुमित्रा कांतिया, सोनम सिंह, अनीता शर्मा, रागिनी चतुर्वेदी, सुशीला कुमावत, सरस्वती लेघा, अंजुम खान, रुक्मणी मीणा, उर्मिला अहारी व जेबा खान।

प्रवक्ता : डॉ. लक्ष्मी चौहान व बीना राठौड़।
48 सचिव बनाए गए
विजयलक्ष्मी पटेल, रामकंवर देवदा, चंद्रकांता शर्मा, सीमा चौधरी, सुनीता मावर, आशा जांगिड़, शशि झालानी, बसंती बगडिया, शांता प्रिंस, विजयलक्ष्मी गुर्जर, सुशीला सांखला शर्मा, दीपशिखा शेरवाल, कमलेश मीणा, आशा भारद्वाज, मंजू सैनी, शारदा चौधरी, ऊषा शर्मा, रजनी शर्मा, सरिता सोमानी, मृदुला कोठारी, कामिनी गुर्जर, हेमलता बोरवाल, लाड़कंवर राव, अनीता यादव, मंजू शर्मा, गुलाब देवी, प्रतिष्ठा यादव, गीता वर्मा, अनीता चौधरी, वंदना यादव, सुनीता गठाला, रमा भारद्वाज, मालती शर्मा, इंदिरा यादव, अनीता कुडी, अंजना शर्मा, गायत्री मेहरा, बबीता दिलीवाल, सरोज सरगारा, लक्ष्मी नायक, संतोष जाखड़, हेमलता शर्मा, सुमन गुर्जर, अंजना जैन, किरण देवी चौधरी, बीना शर्मा, मोनिका शर्मा और रिंकी जांगिड़।
कार्यकारिणी सदस्य
सोमलता व्यास, किशोरी रानी, निर्मला चौधरी, शांता पाराशर, रान्ना हरीश, कमला दगाड़ी, जमीला बेगम।
एनजीओ सेल
कन्वीनर रितु धवन, सदस्य रचना राठौड़, सुमन लता, अंजुला रोपिया, आशा यादव, राजकंवर राव, सुनीता चौधरी, विमला बाई, संतीगा, शांति देवी, किरण परिता, संतोष किरारोडिया, हेमलता सेन, कांति गुर्जर, अंजू माथुर, नूतन शर्मा, विस्मिता जैन, ममता जैन, वर्षा विश्नोई, ऊषा बागड़ा, नीतू कौर भाटी, सविता राठी और विमला बेनीवाल।
स्थाई आमंत्रित सदस्य
पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमारी , पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, अरुणा स्वामी, विजयलक्ष्मी विश्नाेई और मीनाक्षी चंद्रावत।
विशेष आमंत्रित सदस्य
पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला, जमना बारुपाल, पूर्व सांसद रमा पायलट, ज्योति मिर्धा, पूर्व मंत्री बीना काक, जकिया इमाम, नसीम अख्तर, मंजू मेघवाल, जाहिदा खान, ममता भूपेश, पूर्व विधायक गंगा देवी, कांता गरासिया, गंगाबेन गरासिया, परम नवदीप, रीटा चौधरी, निर्मला देवी, सज्जन देवी, साफिया खान और बनारसी मेघवाल।

No comments:

Post a Comment