Wednesday, 27 May 2015

लाइफस्टाइल डेस्कः अक्सर घर के बाग-बगीचों में लोग कई सारे पौधे घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं। उनमें से कई सारे पौधे और उनकी पत्तियों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए भी करते हैं। लेकिन इस बात से बिल्कुल अंजान होते हैं कि इन छोटे-छोटे, किचन गार्डन की शोभा बढ़ाने वाले पौधे में, सेहत के कई सारे फायदे छिपे होते हैं। इनकी पत्तियों से लेकर जड़ों तक का इस्तेमाल कई प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिया किया जाता है। तो जानते हैं कुछ ऐसी ही पत्तियों के फायदों के बारे में, ताकि खाने के स्वाद के साथ आपको गुड हेल्थ का भी तोहफा मिले।
तुलसी का पत्ता
ज्यादातर घरों में तुलसी के पत्ते को पूजा-पाठ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात होती है कि इसके पत्ते को सूखने के बाद भी उपयोग में लाया जा सकता है। स्वाद के साथ-साथ इसकी खुशबू भी कई प्रकार के रोगों के उपचार में कारगर है। पुराने समय से लेकर आजतक इसके इस्तेमाल की खास वजह भी इसके औषधीय गुण ही हैं। तुलसी के पत्तों को कच्चा चबाने के साथ ही इसे जूस में भी मिलाया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर तत्व तनाव को भी दूर रखते हैं और पाचन क्रिया भी सही रखते हैं।
ऑरेगैनो (सूखे अजवायन की पत्ती)
अजवायन हो या सूखे अजवायन के पत्ते दोनों ही सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसका कारण है इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा, जो किसी भी और हर्ब के मुकाबले इसमें सबसे ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। इतना ही नहीं, मछ्ली में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी अजवाइन में होता है। मैंगनीज, आयरन और विटामिन के की मात्रा सांस संबंधी, पेट के गैस जैसी कई प्रकार की समस्याओं को दूर रखता है। अजवायन या इसकी पत्तियों का इस्तेमाल सर्दी, जुकाम, बदन दर्द से राहत पाने के लिए भी किया जाता है।

No comments:

Post a Comment