लग्जमबर्ग। लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल अपने
समलैंगिक पार्टनर गॉथर डेस्टेनी से अगले हफ्ते शादी करने वाले हैं। बेटेल
के एक करीबी दोस्त के मुताबिक, पीएम निजी जिंदगी को सार्वजनिक तौर पर चर्चा
में नहीं लाना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने सेलिब्रिटी मैगजीन के शादी के
कवरेज के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है।
2013 में लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री बने बेटेल की उम्र 40 वर्ष है।
बीते साल अगस्त में बेटेल ने पेशे से आर्किटेक्ट डेस्टेनी का साथ शादी करने
की इच्छा जताई थी। वह 2010 से डेस्टेनी के साथ रह रहे हैं। लॉस एंजिलिस
टाइम्स के मुताबिक, बेटेल से डेस्टेनी ने जब शादी के बारे में पूछा तो उनका
जवाब हां था। लग्जमबर्ग में जनवरी में ही समलैंगिक विवाह को मंजूरी मिली
है।
2013 में बने प्रधानमंत्री
बेटेल ने दिसंबर 2013 में जीन क्लॉड जंकर की जगह देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उन्होंने देश के आधुनिकीकरण के वादों के साथ जीन के 19 साल के लीडरशिप के दौर का अंत किया था। फिलहाल, बेटेल देश में कई तरह के बदलावों के लिए 7 जून को होने वाले जनमतसंग्रह के लिए अभियान चला रहे हैं। इनमें प्रधानमंत्री के कार्यकाल को 10 साल तक सीमित करने और वोटिंग की उम्र 16 वर्ष करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment