Friday, 22 May 2015

एक्ट्रेस ने कहा, 'रेप किया इस क्रिकेटर ने', कोर्ट ने कहा, 'कोई सबूत नहीं'

ढाका. वर्ल्ड कप 2015 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बांग्लादेश के खिलाड़ी रुबेल हुसैन को जून में होने वाले टीम इंडिया के टूर से पहले बड़ी राहत मिली है। बांग्लादेश की अदालत ने रुबेल को उनपर लगे रेप के आरोपों से मुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि बांग्लादेशी एक्ट्रेस नाजनीन अख्तर हैप्पी ने हुसैन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। हालांकि, एक्ट्रेस का कहना है कि वो इसके खिलाफ उच्च अदालत में अपील करेंगी।
पुलिस को जांच में रुबेल के खिलाफ लगे आरोपों का कोई सबूत नहीं मिला था। कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए क्रिकेटर को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने एक्ट्रेस के इस फैसले को ना मानने संबंधी याचिका भी खारिज कर दी। इस दौरान दोनों अदालत में मौजूद थे। एक्ट्रेस के वकील ने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।
क्या था मामला
नाजनीन अख्तर नाम की एक्ट्रेस ने 19 दिसंबर 2014 को रुबेल पर शादी का झूठा वादा कर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। 8 जनवरी 2015 को ढाका की एक कोर्ट ने रुबेल की जमानत याचिका को खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया था। वहीं, इस पूरे मामले में रुबेल हुसैन का कहना था कि नाजनीन उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने शादी का वादा करने की बात से भी इनकार किया था।
माफी के लिए रखी थी शर्तः नाजनीन ने केस वापस लेने के लिए शर्त रखते हुए कहा था कि यदि रुबेल उनसे शादी के लिए तैयार होते हैं, तो वह शिकायत वापस ले सकती हैं।

No comments:

Post a Comment