Sunday, 31 May 2015

मैगी मामला: अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा पर केस दर्ज

नेस्ले कम्पनी द्वारा बनाई जाने वाली मैगी का विज्ञापन कर रहे बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित तथा प्रीति जिंटा के साथ नेस्ले इंडिया के मुख्य कार्यकारी पर बाराबंकी में शनिवार को परिवाद दाखिल किया गया है।

अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह की ओर से दायर परिवाद पर चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट सत्यदेव गुप्ता की अदालत ने सुनवाई के लिए पहली जून की तिथि मुकर्रर की है।

अधिवक्ता ने कम्पलेंट में कहा है कि नेशनल हाइवे गुड़गांव के जकारांडा मार्ग पर एम ब्लाक डीएलएफ सिटी केस-2 स्थित ‘नेस्ले इंडिया’ द्वारा आमजन विशेष कर बच्चों के लिए बनाए जा रहे नूडल्स (मैगी) को नुकसानदेह पाया गया है।

वहीं, माधुरी दीक्षित ने शनिवार को नेस्ले अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने उन्हें मैगी की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किए जाने का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment