Saturday, 30 May 2015

कांग्रेस को बड़ा झटका, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरधर गमांग ने पार्टी छोड़ी

ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरधर गमांग ने शनिवार को अपने अपमान का वास्ता देते हुए कांग्रेस से अपना हाथ छोड़ दिया है।
एक समय में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे गिरधर गमांग ने कहा कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। ओडिशा की कोरापुट सीट से 1972 से लगातार आठ और 2004 में उसी सीट से नौंवी बार सांसद बने गमांग ने आरोप लगाया कि जिस पार्टी की उन्होंने 43 साल सेवा की उसी पार्टी ने उनका अपमान किया।
एक वोट से केन्द्र की वाजपेयी सरकार को गिराने वाले गिरधर गमांग ने कहा कि पार्टी कभी भी मेरे बचाव में खड़ी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी किसी भी पार्टी में शामिल होने के बारे में निर्णय नहीं किया है।

No comments:

Post a Comment