पानीपत/सनौली. कथावाचक आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ
गवाही देने वाले पानीपत (हरियाणा) के महेंद्र चावला को बुधवार सुबह दो
हमलावरों ने गोली मार दी। चावला का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है,
जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
आसाराम और नारायण साईं पर जोधपुर में रेप का मुकदमा चल रहा है।
महेंद्र चावला वर्ष 1998 से 2005 तक नारायण साईं के पीए रहे थे। उन्होंने
खुद पुलिस से संपर्क कर जोधपुर पुलिस को नारायण साईं के बारे में बताया था
और सूरत व अहमदाबाद हाईकोर्ट में बयान दर्ज कराए थे।
सुबह 8.30 पर हुआ हमला
महेंद्र चावला पानीपत के नजदीक सनौली खुर्द कस्बे में रहते हैं।
बुधवार सुबह लगभग 8.30 बजे वह अपने घर की छत पर कपड़े सुखा रहे थे। इसी
दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसाईं। गोली मारने के बाद
बदमाश भाग निकले। उन्होंने अपनी बाइक घर से थोड़ी दूरी पर खड़ी कर रखी थी।
पहले भी मिलती रही हैं धमकियां
चावला को पहले भी इस मामले में पीछे हटने के लिए लगातार धमकियां मिलती
रही हैं। इसकी शिकायत वे कई बार कर चुके हैं। उन्हें एक गनमैन भी दिया गया
था। सूचना मिल रही है कि उसने बुधवार की छुट्टी ली थी।
No comments:
Post a Comment