डूंगरपुर।राजस्थान
में डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर
रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रेलर शादी के कार्यकम में शामिल लोगों पर
चढ़ गया जिससे एक महिला, बच्चा सहित छह लोगों की मौत हो गई तथा 16 अन्य
घायल हो गए।
पुलिस
के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शिशोद गांव में हीरालाल पाटीदार के
पुत्र की शादी में शामिल लोगों पर उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रहे
बेकाबू ट्रेलर उन पर चढ़ गया। जिसमें जीवन पाटीदार, गौतम पाटीदार, दिनेश,
लीला, कचरू तथा दीतेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घायल
लोगो को खेरवाटा, डूंगरपुर, एवं बिछीवाड़ा के अस्पतालों में भर्ती कराया
गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह,जिला पुलिस
अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा घटनास्थल पर पहूंचे तथा ट्रेलर लेकर भाग रहे
चालक को नाकेबन्दी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
राजस्थान सरकार ने हादसे में सभी मृतकों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
No comments:
Post a Comment