Monday, 25 May 2015

रेल हादसा: मरने वालों की तादाद हुई 5, रवाना हुई मूरी एक्सप्रेस

कौशांबी (उत्तर प्रदेश). उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मूरी एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरियों से उतर गए। इसमें पांच यात्रियों की मौत हुई है और करीब 200 के घायल हुए हैं। घटना के कई घंटे बाद मूरी एक्सप्रेस को कानपुर की तरफ रवाना कर दिया गया है।
एसी के दो कोच, स्लीपर के पांच कोच डिरेल
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद से 40 किलोमीटर दूर कौशांबी जिले के सिराथू के अटसराए रेलवे स्टेशन के पास राउरकेला से जम्मूतवी जा रही मूरी एक्सप्रेस के एसी के दो कोच, स्लीपर के पांच कोच, एक जनरल कोच डिरेल हुए हैं।
घटनास्थल की ओर रवाना हुए रेल राज्यमंत्री
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जीएम एनसीआर और डीआरएम इलाहाबाद को घायलों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सिन्हा खुद गाजीपुर से घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। रेलवे के सीपीआरओ विजय कुमार ने जानकारी दी है कि मुगलसराय और इलाहाबाद से रेलवे की राहत टीमें रवाना हो गई हैं। वहीं, यूपी सरकार के मुख्य सचिव ने तुरंत राहत कार्य शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। डीआरएम एनसीआर वीके त्रिपाठी ने बताया कि मूरी एक्सप्रेस को सही डिब्बों के साथ कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।
हेल्पलाइन नंबर
इलाहाबाद 05321072
कानपुर 05121072
मोबाइल से सभी अंक यानी इलाहबाद के लिए 05321072 और लैंड लाइन फोन से जानकारी के लिए आखिरी के चार अंक यानी इलाहाबाद के लिए 1072 डायल करने होंगे।
रेल ट्रैफिक पर असर
हादसे की वजह से दिल्ली-हावड़ा अप और डाउन रुट बंद कर दिया गया है। कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया गया है।
ये ट्रेनें हुई डायवर्ट
- नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12505) और कालका मेल (12311) वाया चियोकी, मानिकपुर, बांदा, कानपुर।
- ट्रेन नंबर 12307, 12819, 12487, 12987 वाया प्रयाग, उंचाहार, कानपुर।
-ट्रेन नंबर 12801, 12397, 14055 वाया मुगलसराय, लखनऊ, कानपुर।
ये ट्रेनें हुई कैंसिल
-इलाहाबाद-कानपुर इंटरसिटी (22441)
-संगम एक्सप्रेस (14163/14055)
-आनंद विहार टर्मिनल (13132) ये ट्रेन कोलकाता जाने वाली थी और आनंद विहार से कैंसिल की गई है।
मुआवजे का एलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हादसे में मरने वाले मुसाफिरों के घरवालों के लिए दो-दो लाख रुपए मुआवजे का एलान किया है।

No comments:

Post a Comment