Wednesday, 13 May 2015

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया सबसे सस्ता मेटैलिक 4G फोन और फिटनेस बैंड

गैजेट डेस्क। माइक्रोमैक्स कंपनी ने आज अपना सायानोजेन मोड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला दूसरा स्मार्टफोन YU यूफोरिया आज भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नई दिल्ली में हुए एक इवेंट में इस 4G फोन को लॉन्च किया गया है। इवेंट की शुरुआत माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने की। ये फोन माइक्रोमैक्स का पहला मेटैलिक फोन है जिसमें फोन की पूरी साइड बॉडी मेटैलिक रिंग से कवर है।
पहला फिटनेस बैंड और हेल्थ गैजेट-
इस फोन के साथ कंपनी ने अपना पहला फिटनेस बैंड और पहला हेल्थ डिवाइस भी लॉन्च किया है। यूफिट बैंड के पहले 1000 यूजर्स को फ्री पर्सनल फिटनेस ट्रैनर मिलेगा। इस बैंड की कीमत कंपनी ने 999 रुपए रखी है। माइक्रोमैक्स का पहला हेल्थ डिवाइस यूजर्स का ECG तक रिकॉर्ड कर सकता है। ये डिवाइस भी कंपनी का पहला इनोवेशन है। इस डिवाइस की कीमत 4999 रुपए है। ये दोनों प्रोडक्ट्स जून में उपलब्ध होंगे।

फोन की कीमत और उपलब्धता-

माइक्रोमैक्स का यूफोरिया फोन सिर्फ 6999 रुपए का है। इस फोन को सिर्फ ऑनलाइन ही खरीदा जा सकेगा। ये फोन सिर्फ अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। इसके रजिस्ट्रेशन आज शाम 5 बजे से शुरू हो जाएंगे। इसकी पहली सेल 28 मई को होगी।

क्या है सायानोजेन मोड-

CyanogenMod एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है जो स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स में इस्तेमाल किया जाता है। ये एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम के ओपन सोर्स होने के कारण कंपनियां पहले से दिए गए फीचर्स के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़ सकती हैं। इससे यूजर्स को यूटिलिटी आधारित फीचर्स ज्यादा मिलते हैं।

इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि यूजर्स अपने हिसाब से फोन के फीचर्स को एडिट कर सकते हैं। माइक्रोमैक्स यूफोरिया एंड्रॉइड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

क्या है फोन में खास-

* माइक्रोमैक्स का पहला मेटैलिक फोन। ये मेटैलिक रिंग केसिंग है।
* 4G फीचर
* एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग
* फोन की डिजाइन प्रीमियम फील देती है। ये बहुत स्लिम फोन है जो 8.2mm पतला है।
* इस फोन का वजन 143 ग्राम है। मेटल होने के बाद भी ये हल्का है।
* इस फोन को दो कलर में लॉन्च किया गया है।
* ये फोन पूरी तरह से भारत में डिजाइन किया गया है।
* स्लो मोशन वीडियो फीचर।
* प्राइवेसी और सिक्युरिटी के मामले में बेहतर।
 
माइक्रोमैक्स यूफोरिया में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है। डिजाइनिंग की बात करें तो ये क्लासिक लुक देता है। इस फोन में मेटल रिंग दी गई है जो अभी तक महंगे स्मार्टफोन्स में ही देखने को मिली है। माइक्रोमैक्स का ये पहला मेटैलिक फोन लुक्स के मामले में बहुत बेहतरीन है। इस फोन की स्क्रीन फुल लैमिनेशन टेक्नोलॉजी के साथ आती है। ये HD डिस्प्ले (1280*720 पिक्सल का रेजोल्यूशन) स्क्रीन है। फुल लैमिनेशन टेक्नोलॉजी के कारण इस फोन को धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। ये स्क्रैच रेजिस्टेंट है। इसी के साथ, इस फोन में फिंगरप्रिंट भी नहीं दिखेंगे। इस फोन में राहुल शर्मा के अनुसार बेस्ट ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। इसमें स्टीरियो फोन के अंदर ही है। इस फेन में डुअल माइक दिया गया है।
 
इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर लगा हुआ है। ये ट्रू 64 बिट का प्रोसेसर है जो LTE 4G सपोर्ट करता है। ये प्रोसेसर बैटरी और ग्राफिक्स के लिए बेहतर है। ये 1.2 GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर है। ये फोन कोर्टेक्स प्रोसेसर से 67 प्रतिशत तेज है। 64 बिट प्रोसेसर का मतलब है कि जो प्रोससेर फोन में इस्तेमाल किया गया है, वो फोन में ज्यादा रैम, ज्यादा मेमोरी और बेहतर कैमरा फीचर्स सपोर्ट कर सकता है। 64 बिट प्रोसेसर के साथ फोन में बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए जा सकते हैं। इससे बेहतर बैटरी बैकअप भी मिलता है। बता दें कि आईफोन में भी 64 बिट प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में DDR3 रैम है। 2 GB रैम के साथ 16GB इंटरनल मेमोरी दी गई है।
यूफोरिया में 150MBps Cat 4 4G फीचर है। ये 4 मिनट में एक फुल-HD फिल्म डाउनलोड करने की पावर रखता है। कनेक्टिविटी के मामले में ये फोन बहुत अच्छा है। इस फोन में एड्रिनो 306 GPU है जो गेमिंग के शौकीन लोगों को बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देगा।
 
कैमरा की बात करें तो इस फोन में फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग है। फोन में कैमरा बैक में सेंटर में दिया गया है। LED फ्लैश के साथ इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कंपनी के अनुसार ये फोन लो लाइट कंडीशन में भी बेहतर फोटो खींच सकता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। ये 86 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। वाइड एंगल लेंस के कारण सेल्फी में ज्यादा लोग आ सकते हैं। इस फोन में स्लो मोशन वीडियो भी लिए जा सकते हैं।

बैटरी की बात करें तो इस फोन में हाई डेन्सिटी बैटरी है। ये 2230 mAh बैटरी है। इसके साथ क्विक चार्ज फीचर है जो 0 से 65 प्रतिशत 45 मिनट में चार्ज कर सकता है।

टॉकटाइम 7 घंटे
म्यूजिक प्लेबैक टाइम- 7 घंटे
स्टैंडबाय टाइम- 300 घंटे

ये पहली बार है जब फोन में ऐप थीमर का इस्तेमाल किया गया है। इसका मतलब हर ऐप में अलग थीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में पहली बार च्वाइस नाम की एक इंटिग्रेटेड सर्विस का इस्तेमाल किया गया है। इसमें नया डायलर (ट्रूकॉलर इंटिग्रेटेड डायलर), ऑडियो एनहैंस फीचर आदि दिए गए हैं। कुल मिलाकर ये माइक्रोमैक्स का अगला बड़ा फोन है।
 
माइक्रोमैक्स का पहला स्मार्टबैंड-

माइक्रोमैक्स कंपनी ने अपना पहला स्मार्टबैंड YU फिट भी लॉन्च किया है। ये स्मार्टबैंड OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें स्टेप्स ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, वॉकिंग डिस्टेंस, कैलोरी बर्न, ग्रुप कोचिंग, फिटनेस अचीवमेंट्स, इनकमिंग मैसेज और कॉल नोटिफिकेशन आदि दिया जाएगा।

इस बैंड में यूफिट ऐप और पहला भारतीय कैलोरी काउंटर दिया जाएगा। इसमें फूड ट्रैकिंग फीचर भी है। खाने की फोटो खींच कर अगर फिटनेस ऐप में अपलोड करेंगे तो कितनी कैलोरी उस खाने में है ये यूजर को पता चल जाएगा। यूफिट ऐप में ऑन कॉल फिटनेस कोच भी उपलब्ध रहेंगे।
 
माइक्रोमैक्स के पहला हेल्थ प्रोडक्ट -

हेल्थYU नाम का ये प्रोडक्ट आपका हार्टरेट, बल्डप्रेशर, स्किन टेस्ट, ECG, बॉडी ऑक्सीजन आदि चेक करेगा। ये डिवाइस किसी भी फोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

फोन से के बैक पैनल पर कनेक्ट कर इस डिवाइस को एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके बाद यूजर्स अपनी फिंगर डिवाइस के सेंसर्स में रखकर बॉडी चेक कर सकते हैं। ये डिवाइस आपका ECG (हार्ट रेट) देख सकता है। इवेंट के दौरान राहुल शर्मा ने इस डिवाइस का डेमो भी दिखाया। एक क्लिक पर ये शेयर भी किया जा सकता है। ये पोर्टेबल डिवाइस डाटा स्टोर भी कर सकता है। एक बार चार्ज करने पर ये 90 रिकॉर्डिंग तक काम कर सकता है।
 

No comments:

Post a Comment