Monday, 18 May 2015

'मुझे बेच देना चाहते हैं बापू, पैसे ले चुके हैं'

मझोला थाना क्षेत्र के एक गांव में नर्सिंग की छात्रा को बेचने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर अपने ही पिता पर यह गंभीर आरोप लगाया है।

डीआईजी के आदेश पर मझोला पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मझोला के एक गांव में रहने वाली किसान की बेटी दिल्ली रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट से नर्सिंग का कोर्स कर रही है। दो दिन पहले छात्रा डीआईजी के समक्ष पेश हुई थी।

उसने बताया था कि मेरे पिता मुझे दूसरे समुदाय के युवक के हाथों बेच रहे हैं। उन्होंने उससे बीस हजार रुपये भी ले लिए हैं। पिता ने धमकी दी है कि अगर मैंने गैर समुदाय के युवक के साथ शादी नहीं की तो वह मेरी हत्या कर देंगे।

छात्रा के बेचने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। डीआईजी के आदेश पर मझोला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल इस मामले में न तो कोई एफआईआर दर्ज की गई है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है। एसओ मझोला नीरज ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ही मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment