मुंबई. आईपीएल के 39वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ
हाफ सेन्चुरी लगाने वाले युवराज सिंह काफी कॉन्फिडेंस में दिखे। युवराज ने
44 गेंदों में 7 चौके व 2 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। जब उनसे
पूछा गया कि क्या उनके स्कोर से आलोचकों को जवाब मिल गया होगा? इसपर युवराज
ने कहा, "मेरे पास आलोचना पढ़ने का समय नहीं है। मेरा काम क्रिकेट खेलना
है। आलोचकों का काम लिखना है। मैं अपनी आलोचनाओं के बारे में नहीं पढ़ता।
मैं अपने काम पर फोकस करता हूं और आपलोग अपने काम पर।"
बताया, क्यों बना सके रन
गौरतलब है कि आईपीएल 8 में युवराज की यह दूसरी हाफ सेन्चुरी थी। उन्होंने पहली हाफ सेन्चुरी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगाई थी और उस मैच में उन्होंने 54 रन बनाए थे। अपनी पारी के बारे में युवराज ने कहा, "टी20 काफी छोटा फॉर्मेट है। ऐसे में 4 या 5 नंबर पर बैटिंग करने वाले बैट्समैन को हमेशा रन बनाने में परेशानी आती है, क्योंकि आपके पास खेलने के लिए गेंदें काफी कम बचती हैं। इस नंबर पर जब आप बैटिंग करने आते हैं तो पहली ही गेंद से हिटिंग करना मजबूरी होती है। ऐसे में कई बार गलत शॉट लग जाते हैं और बैट्समैन आउट हो जाता है। जल्दी विकेट गिरने के कारण इस मैच में मुझे बैटिंग करने के लिए कुछ अधिक समय मिल गया, जिसका मैंने फायदा उठाया।"

नहीं जीत सकी टीम
हाफ सेन्चुरी लगाकर टीम के टोटल स्कोर में महत्वपूर्ण योगदान देने पर युवराज ने कहा, "टीम एक अच्छे स्कोर तक जरूर पहुंच गई, लेकिन जब तक आपको दो अंक नहीं मिल जाते, आप कितनी भी अच्छी बैटिंग क्यों न कर लें, वह काम की नहीं होती। अच्छी बैटिंग तभी सफल मानी जाती है, जब आपकी टीम जीत गई हो।"

युवराज ने कहा, "हमें जीतना चाहिए था"
मुंबई इंडियन्स के हाथों मिली 5 विकेट की हार पर युवराज ने कहा, "हम यह मैच जीत सकते थे। एक समय मुंबई के 40 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में टीम को वहीं से जीत की ओर जाना चाहिए था, लेकिन उसके बाद हमें विकेट्स नहीं मिले। हम शुरुआती सफलता का फायदा नहीं उठा सके। इसका मतलब यह नहीं कि मुंबई के बैट्समैन ने अच्छा नहीं खेला। उन्होंने भी काफी शानदार बैटिंग की, लेकिन जब आप 40 के स्कोर पर 4 विकेट ले लें तो फिर जीत आपकी ही होनी चाहिए। मुंबई के बल्लेबाजों ने दबाव में काफी अच्छा खेल दिखाया। खासकर रोहित शर्मा और रायुडू ने बढ़िया बैटिंग की।"

बारिश को भी माना बड़ा कारण
युवराज ने बारिश को भी हार का बहुत बड़ा कारण माना। युवी ने कहा, "बारिश से भी हमें काफी नुकसान हुआ। बारिश के पहले हम अच्छी बॉलिंग कर रहे थे, लेकिन बारिश होते ही पिच के अंदाज बदल गए। बॉल स्पिन होनी बंद हो गई। इसका फायदा मुंबई इंडियन्स को मिल गया। अगर बॉल थोड़ी भी स्पिन होती तो मैच का रिजल्ट बदल सकता था, लेकिन बारिश के बाद पिच बिलकुल बैटिंग के अनुकूल हो गई।"

No comments:
Post a Comment