चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में एआइडीएमके मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के अच्छे दिन आ गए हैं। जयललिता शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ एक बार फिर लेंगी। दक्षिण की सियासत में अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता ने शुक्रवार को राज्यपाल के रौसय्या से मुलाकात कर अपने साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची सौंपी। राज्यपाल के साथ जयललिता की मुलाकात आधे घंटे तक चली।
जब राजभवन से जयललिता का काफिला निकला तो इस दौरान पूरे रास्ते उनके प्रशंसक समर्थन में नारे लगा रहे थे। उन्होंने पार्टी के संस्थापक एमजी रामचन्द्रन की मूर्ति पर फूलों की माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।इससे पहले एआईएडीएमके के नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पन्नीरसेल्वम ने आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने 29 सितंबर 2014 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। एक विशेष अदालत द्वारा 27 सितंबर 2014 को दोषी ठहराए जाने के बाद जयललिता को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
गौरतलब है कि जयललिता को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 11 मई को बरी कर दिया था। जयललिता को विधानसभा का सदस्य बनने के लिए फिर से चुनाव लड़ना होगा। जयललिता श्रीरंगम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं और पिछले साल 27 सितंबर को उन्हें दोषी ठहराये जाने के बाद यह सीट खाली हो गयी थी।

चेन्नई
। तमिलनाडु की राजनीति में एआइडीएमके मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता
के अच्छे दिन आ गए हैं। जयललिता शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की
शपथ एक बार फिर लेंगी। दक्षिण की सियासत में अम्मा के नाम से मशहूर जयललिता
ने शुक्रवार को राज्यपाल के रौसय्या से मुलाकात कर अपने साथ शपथ लेने वाले
मंत्रियों की सूची सौंपी। राज्यपाल के साथ जयललिता की मुलाकात आधे घंटे तक
चली।
जब राजभवन से जयललिता का काफिला निकला
तो इस दौरान पूरे रास्ते उनके प्रशंसक समर्थन में नारे लगा रहे थे।
उन्होंने पार्टी के संस्थापक एमजी रामचन्द्रन की मूर्ति पर फूलों की माला
चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।इससे पहले एआईएडीएमके के नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पन्नीरसेल्वम ने आज
राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने 29 सितंबर 2014 को तमिलनाडु के
मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। एक विशेष अदालत द्वारा 27 सितंबर 2014 को
दोषी ठहराए जाने के बाद जयललिता को पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
गौरतलब है कि जयललिता को कर्नाटक उच्च
न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 11 मई को बरी कर दिया था।
जयललिता को विधानसभा का सदस्य बनने के लिए फिर से चुनाव लड़ना होगा।
जयललिता श्रीरंगम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं और पिछले साल 27
सितंबर को उन्हें दोषी ठहराये जाने के बाद यह सीट खाली हो गयी थी।
-
See more at:
http://www.jagran.com/news/national-good-days-for-amma-tommorow-sworn-in-as-a-chiefminister-12394081.html?src=p2#sthash.7CmzP5s9.dpuf
No comments:
Post a Comment