Wednesday, 13 May 2015

धोनी की स्टार टीम दिल्ली के सामने फ्लॉप, श्रेयस-जहीर छाए

खेल डेस्क. श्रेयस अय्यर (70) की हाफ सेन्चुरी और जहीर खान (9/2 विकेट) की घातक बॉलिंग की मदद से दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल मैच में छह विकेट से हरा दिया। हालांकि, दिल्ली के लिए इस जीत का ज्यादा मतलब नहीं है, क्योंकि वह पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। जबकि चेन्नई टॉप पर बनी हुई है। चेन्नई ने दिल्ली को 120 रन का टारगेट दिया। डेयरडेविल्स ने 16.4 ओवर में ही 120 रन बनाकर आईपीएल-8 में अपनी 5वीं जीत दर्ज की।
ये रही चेन्नई की हार की वजहें
* धोनी के स्टार प्लेयर फ्लॉप रहे, टीम ने लगातार विकेट खोए।
* दिल्ली की शानदार बॉलिंग : जहीर-नदीम-जयंत ने चेन्नई पर कसा शिकंजा।
* श्रेयस अय्यर : 49 बॉल में 70 रन।
* युवराज सिंह : छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण पारी।
* आशीष नेहरा : चेन्नई को कमी खली, मोहित बेअसर रहे।
* चेन्नई के बेहतरीन बल्लेबाज नहीं चले, लगातार गिरे विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स का कोई भी स्टर बल्लेबाज दिल्ली के खिलाफ नहीं चल सका। पहला ओवर शाहबाज नदीम ने मेडन फेंका। इसके बाद दूसरा ओवर जहीर खान ने डाला। इस ओवर में सिर्फ एक रन बना। दो दिग्गज बैट्समैन ड्वेन स्मिथ और ब्रेंडन मैक्कुलम दबाव में आ गए। 6 ओवर में सिर्फ 16 रन स्कोर बोर्ड पर टंगे थे कि जहीर खान ने मैक्कुलम को आउट कराकर चेन्नई को पहला झटका दिया। इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। डु प्लेसिस ने सर्वाधिक 29 और धोनी ने 27 रन की पारी खेली। सुरेश रैना 11, मैक्कुलम 11, स्मिथ 18 और ब्रावो 8 रन बनाकर आउट हुए।

No comments:

Post a Comment