वॉशिंगटन: अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में मारे गए कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन
से जुड़े कुछ दस्तावेज यूएस सरकार ने सार्वजनिक किए हैं। इनमें एक वीडियो
भी मिला है, जिसे उसकी 'आखिरी ख्वाहिश' करार दिया गया है। वीडियो में वह
कहते नजर आता है, ''तुम मेरी आंखों की नूर हो। तुम दुनिया में मेरे लिए
सबसे कीमती हो। मैं चाहता हूं कि कि तुम जन्नत में भी मेरी पत्नी रहो।''
ओसामा ने यह भी कहा कि उसके मरने के बाद पत्नी के दोबारा से शादी करने पर
उसे कोई आपत्ति नहीं है।
अमेरिकी सरकार ने ओसामा से जुड़े कुल 103 लेटर, वीडियोज और रिपोर्ट्स
सार्वजनिक की हैं। नॉर्थ अफ्रीका के अल-कायदा के साथियों को चिट्ठी लिखते
हुए लादेन ने कहा कि वे स्थानीय सुरक्षाबलों और मुसलमानों से लड़ने से
बचें। लादेन ने उनसे अपील की थी कि वे इस समस्या की जड़ अमेरिका को उखाड़
फेंकने पर फोकस करें। दस्तावेज से यह भी पता चला है कि लादेन अमेरिका
द्वारा अल-कायदा के खिलाफ चलाए गए सैन्य मिशन से परेशान था। उसने लिखा,
''छिपकर जंग लड़ने और हवाई हमले करने से दुश्मन को फायदा हो रहा है, जिससे
हमारे जिहादी मारे जा रहे हैं। इस बात की हमें चिंता है।''
'26/11 को बताया था बहादुरी का काम'
दस्तावेज से पता चला है कि लादेन ने 26/11 हमले को 'बहादुरी' का काम
करार दिया था। इसके अलावा ओसामा ने पुणे के जर्मन बेकरी ब्लास्ट को 'सुंदर'
कार्रवाई बताई थी। बता दें कि 2011 में पाकिस्तान के ऐबटाबाद के उस ठिकाने
से बरामद हुए थे जहां अमेरिकी सेना ने अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को
मार गिराया था
No comments:
Post a Comment