जयपुर। जयपुर में ई-रिक्शा को लेकर एक नई पहल की गई है। यहां
आरटीओ की ओर से जयपुर में चलने वाले ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन का काम शुरू
किया गया है। बताया जा रहा है कि ऐसा देश में पहली बार हो रहा है, जबकि सभी
ई-रिक्शा को रजिस्टर कर अन्य वाहनों की तरह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी
लगाई जाएंगी।
इसके पीछे तर्क यह है कि इससे न केवल शहर में ई-रिक्शा का संचालन व्यवस्थित हो सकेगा, बल्कि यातायात पुलिस की ओर से नियंत्रण में सुविधा बढ़ जाएगी। शुक्रवार को आरटीओ की ओर से बाबूलाल नामक व्यक्ति के ई-रिक्शा पर नंबर प्लेट लगाकर इसी शुरूआत की गई है। इसे आरजे-14, ईपी 001 नंबर दिया गया है।
यह होंगे फायदे
व्यवस्थित संचालन के साथ आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस को इनकी गिनती के बारे में जानकारी रहेगी। सभी रिक्शा निगरानी में रहेंगे। किसी भी घटना-दुर्घटना के बाद इनकी पहचान संभव हो सकेगी। रिक्शा चोरी होने की स्थिति में अब तक एफआईआर नहीं होती थी, अब इसमें सहूलियत होगी।
इससे पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई भी सुगम हो सकेगी। साथ ही
निजी कंपनियां भी नया रिक्शा खरीदने की स्थिति में फायनांस कर सकेंगी। नई
व्यवस्था से साइकिल रिक्शा के बदले रिक्शावाले ई-रिक्शा खरीदने में रुचि
दिखाएंगे, इससे इंसान के द्वारा इंसान को खींचने की कुप्रथा पर भी अंकुश
लगेगा। साथ ही वायु व ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा।
No comments:
Post a Comment