ब्रिटेन
के एक विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं और पढ़ाई के तनाव से निपटने में छात्रों
की मदद करने के लिए एक अनोखा तरीका खोजा है। दरअसल विश्वविद्यालय में एक
पपी रूम' बनाया जा रहा है जहां जाकर छात्र पपी रूम' के साथ समय बिताकर अपना
तनाव कम कर सकते हैं।
परीक्षाओं
का दौर शुरू होते ही छात्रों के लिए घंटों पुस्तकालयों में बैठने और
कम्प्यूटर पर काम करने का दौर भी शुरु हो जाएगा। यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल
लंकाशायर ने ऐसे समय में छात्रों को तनावमुक्त करने के लिए एक नया तरीका
खोजा है।
विश्वविद्यालय
का छात्रसंघ चैरिटी संगठन गाइड डॉग्स के साथ मिलकर इस सप्ताह की शुरुआत से
पहला कक्ष स्थापित कर रहा है जहां जाकर छात्र पपी रूम के साथ खेलकर और
उन्हें प्यार करके अपना तनाव कम कर सकते हैं।
यह
कदम जापान में छपे एक अनुसंधान के बाद उठाया गया है जिसमें कहा गया था कि
पिल्लों या बिल्ली के बच्चों जैसे प्यारे जानवरों की तस्वीरें एकाग्रता के
स्तर में सुधार कर सकती है। इस कक्ष को स्थापित करने का लक्ष्य चैरिटी के
लिए धन एकत्र करना भी है।
No comments:
Post a Comment